फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Germany elects ‘anti-Trump’ Frank-Walter Steinmeier as new president

ट्रंप विरोधी स्टीनमीयर चुने गए जर्मनी के राष्ट्रपति

Mon, 13 Feb 2017 07:04 AM IST
एजेंसी/ बर्लिन
एजेंसी/ बर्लिन Updated Mon, 13 Feb 2017 07:04 AM IST
विज्ञापन
Germany elects ‘anti-Trump’ Frank-Walter Steinmeier as new president
स्टीनमीयर - फोटो : Reuters

ट्रंप विरोधी माने जाने वाले पूर्व विदेश मंत्री फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर को जर्मनी का नया राष्ट्रपति चुना गया है। 61 वर्षीय स्टीनमीयर जर्मनी के सबसे लोकप्रिय राजनेता माने जाते हैं, अब वह यूरोपीय संघ के शीर्ष अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने पर स्टीनमीयर ने कहा था कि अब द्विपक्षीय संबंध काफी मुश्किल दौर में पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन


सोशल डेमोक्रेट (एसपीडी) को उम्मीद है कि स्टीनमीयर के चुने जाने से पार्टी का कद बढ़ेगा। दरअसल, पार्टी के उम्मीदवार और यूरोपीय संसद के पूर्व अध्यक्ष मार्टिन शुल्ज सितंबर में होने वाले चुनावों में चांसलर एंगेला मर्केल को चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। कुल 1239 वैध मतों में से 931 स्टीनमीयर के पक्ष में पड़े। स्पेशल फेडरल असेंबली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जिसमें सांसद और जर्मनी के 16 राज्यों के निर्वाचक शामिल थे। 
विज्ञापन


गौर करने वाली बात ये है कि वोट डालने वाले निर्वाचकों में कलाकार, लेखक, संगीतकार और राष्ट्रीय फुटबॉल कोच जोचिम लो भी थे। स्टीनमीयर 77 वर्षीय जोचिम गॉक की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 17 मार्च को समाप्त हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed