फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   french secret report says that neta ji did not die in 1945 air crash

फ्रेंच रिपोर्ट का दावा, 1945 के एयरक्रैश में नहीं हुई थी नेताजी की मौत

Sun, 16 Jul 2017 01:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 16 Jul 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
french secret report says that neta ji did not die in 1945 air crash

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मौत हमेशा से दुनिया के लिए एक रहस्य बनी रही है। मौत की वजह जानने के लिए भारत सरकार ने तीन कमीशन का गठन किया। पहली कमेटी का गठन सन् 1956 में शाह नवाज कमेटी के रूप में हुआ, जबकि दूसरी खोसला कमेटी का गठन 1970 में हुआ। 

विज्ञापन


दोनों ही कमेटियों की रिपोर्ट में बताया गया है कि नेता जी की मौत 18 अगस्त 1945 को हावई जहाज क्रैश में हुई। वहीं 1999 में मुखर्जी कमीशन का गठन हुआ, जिसकी रिपोर्ट अन्य दो कमीशनों से अलग थी। मुखर्जी कमीशन की रिपोर्ट में कहा गया कि नेता जी की मौत हवाई जाहज दुर्घटना में नहीं हुई। हालांकि सरकार ने कमीशन की रिपोर्ट खारिज कर दी। 
विज्ञापन


पेरिस के रहने वाली इतिहासकार जीबीपी मोरे ने कहा कि बोस की मौत हवाई जहाज दुर्घटना में नहीं हुई और वह 1947 में जिंदा थे। मोरे ने यह दावा फ्रांस के नेशनल आर्काइव की 11 दिसंबर  1947 के एक दस्तावेज के आधार पर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरे ने बताया कि दस्तावेज में कहीं भी ये नहीं लिखा था कि नेता जी सुभाषचंद्र बोस की मौत ताइवान में हुए एयरक्रैश में हुई। रिपोर्ट में लिखा गया था कि बोस को 1947 के अंत में देखा गया था। इससे साफ होता है कि फ्रेंच सरकार एयरक्रैश में नेता जी की मौत को नहीं मानती थी।


फ्रेंच सिक्रेट सर्विस की रिपोर्ट के अनुसार 18 अगस्त 1945 को हुई हवाई दुर्घटना में नेता जी की मौत नहीं हुई। बल्कि वह इंडोचाइना से जिंदा गायब हो गए और उसके बाद उन्होंने गुमनामी का जीवन जिया। मोरे ने बताया कि रिपोर्ट हौट कमीस्ट्रेट दी फ्रैंस फॉर इंडोचाइना के लिए लिखी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed