{"_id":"589905a84f1c1b6d0e37840f","slug":"government-has-scrapped-over-1000-obsolete-laws-mahesh-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने बताया- खत्म किए जा चुके हैं एक हजार से ज्यादा पुराने कानून","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने बताया- खत्म किए जा चुके हैं एक हजार से ज्यादा पुराने कानून
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Feb 2017 07:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार अब तक 1159 अप्रचलित तथा व्यर्थ कानूनों को खत्म कर चुकी है। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने सोमवार को लोकसभा में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के 400 अन्य कानूनों को भी समाप्त करने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के धन्यवाद अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, हमने 1159 अप्रचलित कानूनों को समाप्त किया है और इस तरह के 400 अन्य कानूनों को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन में बारे में जानने की लोगों की इच्छा के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले कुछ महीने में नेताजी से संबंधित काफी सारे दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। जल्दी ही कुछ और भी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों को भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार में भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन