कपल को कचरे के डिब्बे में मिला लॉटरी टिकट, जीते 55 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल पर दुनिया भर में खुशी का माहौल है। ब्रिटेन के एक दंपति को ऐसी सौगात मिली है, जिसकी उन्हें उम्मीद ही नहीं थी। दरअसल, जोड़े को अपना खोया हुआ लॉटरी टिकट सड़क के किनारे रखे एक कचरे के डिब्बे में मिला है।
इस लॉटरी टिकट से दंपति ने 55 लाख रुपये से भी ज्यादा की राशि जीती थी, लेकिन टिकट खो जाने की वजह से वे दावा नहीं कर पाए थे। 37 वर्षीय जुअन जॉइनसन अब उस पैसे से अपने मंगेतर से शादी करने की योजना बना रही हैं।
उन्होंने बताया, सबसे पहले मैंने डाइलान को याद दिलाया। उसने 15 साल पहले शादी की पेशकश की थी और अब हम शादी कर सकते हैं।
कचरे में फेंक दिया था टिकट
मैं हमेशा शादी करना चाहती थी, लेकिन हमारे पास पैसे ही नहीं थे। असल में मर्सीसाइड की रहने वाली जुअन जॉइनसन नए साल की पिछली शाम स्थानीय बेटफ्रेड दुकान पर गई हुई थी।
जहां उन्होंने तीन पाउंड का एक स्पैनिश लॉटरी टिकट फेंक दिया था। तीन दिन पहले जॉइनसन को पता लगा कि वह लॉटरी जीत गईं हैं। इसके बाद से वह टिकट खोजने में लगी हुईं थीं।