{"_id":"5bd19507bdec2269b5182da2","slug":"father-of-two-boys-has-been-jailed-for-feeding-them-only-coca-cola-in-france","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को केवल कोका-कोला पिलाता था शराबी पिता, हुई जेल","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
बच्चों को केवल कोका-कोला पिलाता था शराबी पिता, हुई जेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस में तीन और चार साल के दो बच्चों के पिता को इसलिए जेल की सजा दी गयी है क्योंकि वह बच्चों को केवल कोका-कोला पिलाता था। बच्चों के वकील ने इस बात की जानकारी दी। फ्रेंच विक्टिम्स 87 नामक संगठन की प्रतिनिधि और बच्चों की ओर से पक्ष रख रही वकील कैरोल पापोन ने कहा कि पिता पढ़-लिख नहीं सकता और ना ही गिन सकता है। वह हालात की गंभीरता भी नहीं समझ पा रहा और कल्याण राशि के रूप में मिली पूरी कमाई शराब पर खर्च कर चुका है।
विज्ञापन
परिवार को कल्याण राशि देने के कुछ दिन के भीतर परिवार के पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं बचता था। उन्होंने कहा कि उनके पास केवल पीने के लिए कोका-कोला थी। पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करने वाले पिता को लिमोज में बुधवार को तीन महीने के लिए जेल भेज दिया गया। बड़े बेटे के सात सड़े हुए दांत निकाले गए हैं जबकि दूसरा बेटा बोल नहीं सकता।
विज्ञापन
दोनों बच्चों का संगठन ध्यान रख रहा है और उन्हें मीट और सब्जियां खाने के लिए दी जा रही हैं। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने बताया, उनके फ्लैट में कुछ नहीं था। कोई फ्रिज भी नहीं था। बच्चे चटाई पर सोया करते थे और उनके पास खेलने के लिए एक भी खिलौना नहीं था। पिता उन्हें खाने में केक और कोका कोला दिया करता था।
विज्ञापन