फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Donald Trump advised me to sue the European Union on brexit: Theresa May

ट्रंप ने ब्रेक्जिट पर दी थी मुझे यूरोपियन संघ पर मुकदमा चलाने की सलाह : मे

Mon, 16 Jul 2018 12:20 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump advised me to sue the European Union on brexit: Theresa May

ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरिजा मे ने रविवार को खुलासा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें ब्रेक्जिट को लेकर यूरोपियन संघ (ईयू) से सौदेबाजी करने के बजाय उन पर मुकदमा ठोकने की सलाह दी थी। उन्होंने इसे निर्दयी सलाह बताया। बता दें कि शुक्रवार को ब्रिटिश पीएम के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप ने मीडिया से कहा था कि उन्होंने मे को ईयू से निपटने का तरीका बताया है, लेकिन वह शायद इसे बेहद कठिन मान रही हैं।

विज्ञापन


ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने एक इंटरव्यू में इसे निर्दयी सलाह बताया

मे ने रविवार को बीबीसी के साथ बातचीत में ट्रंप की सलाह के बारे में पूछे जाने पर कहा, उन्होंने कहा था कि मुझे सौदेबाजी करने के बाद ईयू पर मुकदमा दायर करना चाहिए। ब्रिटिश पीएम ने इस दौरान ब्रेक्जिट पर अपने विवादित नए श्वेत पत्र को सही ठहराया। 
विज्ञापन


इस श्वेत पत्र के कारण कैबिनेट में मौजूद कई हाई प्रोफाइल लोगों के इस्तीफा दे देने से उनकी सरकार हिल गई थी। उन्होंने अपनी कंजरवेटिव पार्टी के अंदर और बाहर के आलोचकों से इस कदम के समर्थन की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed