फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Britain to start building wall in northern French port of Calais to stop asylum seekers

विदेशियों के आने से परेशान ब्रिटेन बनाएगा यूरोप की सबसे बड़ी दीवार

Thu, 08 Sep 2016 04:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
Britain to start building wall in northern French port of Calais to stop asylum seekers
सांकेतिक चित्र
ब्रिटेन, कैलेस के फ्रेंच पोर्ट पर 19 लाख पाउंड(लगभग 14 करोड़) लागत की एक दीवार बनाने का काम शुरू करने वाला है। बीतें कुछ समय से ब्रिटेन में काफी संख्या में विदेशी प्रवासी, शरणार्थी अवैध तरीके से इंग्लिश चैनल पार कर प्रवेश कर रहे थे। इन्हें अपने देश में रोकने के लिए ब्रिटेन ने उत्तर में स्थित कैलेस के फ्रेंच पोर्ट पर स्थित दीवार बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


चार मीटर ऊंची इस दीवार को 'ग्रेट वॉल ऑफ कैलेस' के नाम से जाना जाएगा। ब्रिटेन के अप्रवास मामलों के मंत्री रॉबर्ट गुडविल ने बताया कि फ्रांस और इंग्लैंड को जोड़ने वाले पोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए दोनो देशों के बीच हुए 17 मिलियन पाउंड के करार के तहत इस दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। यह दीवार लगभग एक किलोमीटर लंबी होगी।
विज्ञापन


गुडविल ने कहा कि हमने वहां अवैध प्रवेश रोकने के लिए घेरा बना रखा है लेकिन लोग अभी भी वहां से आ जा रहे है। इस अवैध प्रवेश को रोकने के लिए अब हम इस दीवार का निर्माण कर रहे हैं। एक किलोमीटर लंबी इस दीवार का निर्माण इस महीने के बाद से शुरू कर दिया जाएगा। इस साल के अंत तक इस दीवार के बन कर तैयार हो जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed