{"_id":"7a1cd0be-dcf0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"berlusconi-seven-years-sentenced-in-sex-scandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम को नाबालिग वेश्या से सेक्स के मामले में 7 साल की सजा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
पूर्व पीएम को नाबालिग वेश्या से सेक्स के मामले में 7 साल की सजा
बीबीसी
Updated Tue, 25 Jun 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को एक नाबालिग वेश्या से सेक्स करने के लिए सात साल की सज़ा सुनाई है।
विज्ञापन
साथ ही उन्हें जीवन भर किसी सार्वजनिक पद पर रहने से भी प्रतिबंधित किया गया है।
मिलान की अदालत ने बर्लुस्कोनी को इस मामले पर पर्दा डालने के लिए अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करने का भी दोषी ठहराया।
अदालत का फैसला इस मामले में अपील पर सुनवाई के बाद ही लागू किया जाएगा।
हालांकि बर्लुस्कोनी और रूबी नाम की नाइट क्लब डांसर इस बात से इनकार करते हैं कि उनके बीच कभी शारीरिक रिश्ते बने हैं।
'वो तो गिफ्ट था'
अभियोजकों का कहना है कि करीमा एल महरोग ऊर्फ रूबी को मिलान में बर्लुस्कोनी के निजी आवास पर बुलाया गया था, जहां तथाकथित "बंगा बंगा" पार्टी आयोजित की गई थी। आरोप है कि ये पार्टी उस वेश्यावृत्ति तंत्र का हिस्सा थी जो बर्लुस्कोनी की यौन संतुष्टि के लिए कायम किया गया।
सोमवार को अदालत ने रूबी से जुड़े मामले में ही अपना फैसला सुनाया। बर्लुस्कोनी पर आरोप है कि उन्होंने 2010 में पैसे देकर रूबी से सेक्स किया था। उस वक्त रूबी की उम्र 17 वर्ष थी।
विज्ञापन
हालांकि दोनों ही इस बात से इनकार करते हैं। रूबी का कहना है कि उन्हें सात हजार यूरो (लगभग साढ़े चार लाख रुपए) तो मिले थे लेकिन ये पार्टी के बाद मिलने वाला गिफ्ट था।
विज्ञापन
इटली के मीडिया मुग़ल 76 वर्षीय बर्लुस्कोनी अपने ख़िलाफ़ सभी आरोपों को खारिज करते हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ कई अन्य मामलों में भी मुकदमे चल रहे हैं। पिछले साल अक्तूबर में उन्हें टैक्स धांधली के मामले में चार साल की सजा सुनाई गई थी।