फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Aristotle's Tomb found

ग्रीस में ढूंढ निकाला अरस्तू का 2400 साल से खोया मकबरा !

Wed, 01 Jun 2016 02:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Wed, 01 Jun 2016 02:24 PM IST
विज्ञापन
Aristotle's Tomb found
384 साल ईसा पूर्व पैदा हुए थे अरस्तू - फोटो : forbes

विश्व में कुछ विद्वान ऐसे भी हुए हैं जिनका लोहा पूरी दुनिया मानती है और कई विद्वानों की काबिलियत पर आज भी शक नहीं किया जाता है। ऐसे ही विद्वानों की फेहरिस्त में 'अरस्तू' का नाम अगर सबसे ऊपर रखा जाए तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा। अरस्तू  2,400 साल बीत जाने के बाद आज भी काफी लोकप्रिय हैं। 

विज्ञापन


384 साल ईसा पूर्व पैदा हुए अरस्तू की ग्रीस में हाल ही में 2,400 वर्षगांठ मनाई गई है। ग्रीस में पुरातत्विदों ने घोषणा की है कि पश्चिमी सभ्यता के जनक अरस्तू का 'मकबरा' खोज लिया गया है। कहा जा रहा है कि इस मकबरे की पहचान सबसे पहले पुरातत्विद चार्ल्स वालडस्टीन ने की थी। 
विज्ञापन


ग्रीस वासियों के लिए यह बड़ी बात मानी जा रही है क्योंकि आइंस्टीन और शेक्सपियर तो हमेशा खबरों में रहते हैं लेकिन ग्रीस के अरस्तू को खबरों में जगह नहीं मिलती। मकबरे के बहाने ही सही अरस्तू अब खबरों में आ गए हैं। 20 वर्षों से अरस्तू के मकबरे को लेकर काम कर रहे 'कोंसाटानटियस' और उनकी टीम का मानना है कि जो मकबरा खोजा गया है वहीं अरस्तू को दफ्न किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोंसाटानटियस ने गार्जियन से बातचीत में कहा कि, 'कोई ठोस सबूत तो नहीं हैं लेकिन स्पष्ट संकेत हैं कि मकबरा अरस्तू का है। अरस्तू की मौत चालकीज आइलैंड पर हुई थी और अरस्तू को स्टागिरा शहर में दफ्न किया गया था जिस शहर में उनका जन्म हुआ उसी शहर में उनका मकबरा है।'


ग्रीस के लोग कह रहे हैं कि अगर यह सुनिश्चित हो जाता है कि खोजा गया मकबरा अरस्तू का है तो इस जगह को पर्यटल स्थल घोषित किया जाना चाहिए। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नगर परिषद को मकबरे के खास ख्याल रखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed