फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   60-year-old declassified report confirms Netaji Subhas Chandra Bose died in plane crash

'विमान हादसे में ही हुई थी नेताजी की मौत'

Fri, 02 Sep 2016 10:14 AM IST
एजेंसी/ लंदन
एजेंसी/ लंदन Updated Fri, 02 Sep 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
60-year-old declassified report confirms Netaji Subhas Chandra Bose died in plane crash
नेताजी सुभाष चंद्र बोस - फोटो : pti

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विमान हादसे में ही मौत हुई थी। जापान सरकार की 60 साल पुरानी रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि 18 अगस्त 1945 को ताइवान में हुई विमान दुर्घटना में नेताजी की मृत्यु हो गई थी। नेताजी के निधन से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए बनी ब्रिटेन की वेबसाइट बोसफाइल्स.इनफो के मुताबिक पहली बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस के निधन से संबंधित यह रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है। जापान सरकार ने इसे वर्गीकृत श्रेणी में रखा था जो भारत सरकार के लिए गोपनीय थी।   

विज्ञापन


वेबसाइट के मुताबिक यह रिपोर्ट जनवरी 1956 में तैयार करके टोक्यो में भारतीय दूतावास को सौंप दी गई थी लेकिन वर्गीकृत दस्तावेज होने की वजह से किसी भी पक्ष ने इसे जारी नहीं किया। जापानी में लिखी सात पेज (अंग्रेजी में 10 पेज) की रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि नेताजी का विमान 18 अगस्त 1945 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसी शाम ताइपे अस्पताल में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक जिस विमान में नेताजी सवार थे वह उड़ान भरने के तत्काल बाद जमीन पर आ गिरा जिसमें नेताजी घायल हो गए। उन्हें दोपहर बाद 3.00 बजे ताइपे सैन्य अस्पताल की नानमोन ब्रांच में भर्ती कराया गया जहां 7.00 बजे उनका निधन हो गया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 22 अगस्त को ताइपे म्यूनिसपल शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 मीटर की ऊंचाई से गिरा था नेता जी विमान-रिपोर्ट

60-year-old declassified report confirms Netaji Subhas Chandra Bose died in plane crash
सुभाष चंद्र बोस - फोटो : PTI

विमान दुर्घटना के बारे में रिपोर्ट में दिए गए विस्तृत ब्योरे के मुताबिक विमान उड़ने के बाद जमीन से 20 मीटर ऊंचाई पर पहुंचा तो उसके बाएं डैने के प्रोपेलर का एक हिस्सा अचानक टूट गया और इंजन फेल हो गया। इससे असंतुलित होकर विमान हवाई पट्टी पर आ गिरा और आग की लपटों में घिर गया।

रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के बाद लपटों में घिरे नेताजी विमान से बाहर निकले। कर्नल हबीबुर्रहमान और दूसरे यात्रियों ने नेताजी के कपड़े अलग किए। उनका पूरा शरीर झुलस गया था। 

ब्रिटिश वेबसाइट की ओर से जारी बयान के मुताबिक जापान सरकार की रिपोर्ट शाह नवाज खान की अध्यक्षता वाली उस जांच कमेटी के निष्कर्ष की पुष्टि करती है जो तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने बनाई थी। इस कमेटी ने 1956 में अपनी रिपोर्ट दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed