फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe Latvia Indian student Albin Shinto feared drowning news updates in hindi

Latvia: भारतीय छात्र यूरोप में तैराकी के दौरान डूबा; रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी; दूतावास से मिला मदद का भरोसा

Sun, 21 Jul 2024 01:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 01:11 AM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिंटो अपने चार अन्य दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार शाम को नहर में तैरने गया था। लेकिन इस दौरान लहरों में फंस गया। उसके दो दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश, लेकिन वे भी लहरों में फंस गए। वहां से गुजर रहे एक मछुआरे ने अपनी नाव से उन लोगों बचा लिया, लेकिन दुर्भाग्य से एल्बिन शिंटो लहरों में खो गया।

विज्ञापन
Europe Latvia Indian student Albin Shinto feared drowning news updates in hindi
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लातविया की राजधानी रीगा की जुगला नहर में तैराकी के दौरान एक भारतीय छात्र एल्बिन शिंटो लापता हो गया। उसके डूबने की आशंका जताई जा रही है। वह केरल का रहने वाला है।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिंटो अपने चार अन्य दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार शाम को नहर में तैरने गया था। लेकिन इस दौरान लहरों में फंस गया। उसके दो दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश, लेकिन वे भी लहरों में फंस गए। वहां से गुजर रहे एक मछुआरे ने अपनी नाव से उन लोगों बचा लिया, लेकिन दुर्भाग्य से एल्बिन शिंटो लहरों में खो गया। गोताखोर सहित पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। दो से तीन घंटे तक उसकी खोज की गई, लेकिन शिंटो का कहीं पता नहीं चला। शाम ढलने के बाद खोज अभियान बंद कर दिया गया। अब आगे की खोज सोमवार से पहले शुरू होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


इस बीच स्वीडन और लातविया के लिए भारतीय मिशन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रीगा में एक भारतीय छात्र के संदिग्ध रूप से डूबने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में दूतावास लातवियाई अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है। हम परिवार से भी संपर्क में हैं और हर संभव मदद करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed