फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EU: 'It is wrong to buy oil from Russia and export it to Europe', EU leader demands action against India

EU: 'रूस से तेल खरीदकर यूरोप में निर्यात करना गलत', यूरोपीय संघ के नेता ने की भारत के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Wed, 17 May 2023 09:20 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 17 May 2023 09:20 AM IST
सार

भारतीय रिफाइनरों ने दिसंबर-अप्रैल के बीच यूरोप में करीबन 284,000 बैरल प्रति दिन (बीपीडी) पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात किया है। यह एक साल पहले से लगभग 170,000 बीपीडी अधिक है। 

विज्ञापन
EU: 'It is wrong to buy oil from Russia and export it to Europe', EU leader demands action against India
Josep Borrell - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत पिछले एक साल से रूस से बड़े पैमाने पर कच्चा तेल खरीद रहा है और डीजल, रिफाइंड ईंधन के तौर पर यूरोप को निर्यात कर रहा है।  यूरोपियन संघ के विदेश और सुरक्षा नीति प्रमुख जोसफ बोरेल का मानना है कि संघ को रूस के तेल को डीजल और रिफाइंड ईंघन के रूप में यूरोप को बेचने के लिए भारत पर कार्रवाई करनी चाहिए।  
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें पता था कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है और इसे ईंधन में संसाधित कर यूरोप में बिक्री कर रहा है।  यूरोपीयन संघ को अब इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन


बोरेल ने कहा- "अगर रूसी तेल से निर्मित डीजल और गैसोलीन भारत के जरिए यूरोप आता है तो यह निश्चित रूप से प्रतिबंधों का उल्लंघन है। इसके लिए अब सदस्यों राज्यों को हल निकालना होगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रसेल्स में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक से पहले उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जयशंकर ने कहा- "परिषद के नियम के अनुसार मेरी समझ में यह है कि यदि रूस का कच्चा तेल किसी दूसरे देश में पर्याप्त रूस से परिवर्तित किया जाता है तो फिर उसे रूसी नहीं माना जा सकता है।" 


भारतीय रिफाइनरों ने दिसंबर-अप्रैल के बीच यूरोप में करीबन 284,000 बैरल प्रति दिन (बीपीडी) पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात किया है। यह एक साल पहले से लगभग 170,000 बीपीडी अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed