फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EU Commission vows to react firmly and immediately to Trump's tariffs

US vs EU: ' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ एलान पर करेंगे सख्त जवाबी कार्रवाई', यूरोपीय संघ का एलान

Fri, 14 Feb 2025 06:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स (बेल्जियम)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स (बेल्जियम) Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 14 Feb 2025 06:14 PM IST
सार

EU: यूरोपीय संघ ने कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा इस्पात और एल्युमीनियम पर लगाए गए शुल्कों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई करेगा, क्योंकि यह नीतियां मुक्त और निष्पक्ष व्यापार में बाधा डालती हैं। दोनों पक्षों के बीच वार्षिक व्यापार का आकार करीब 1.5 ट्रिलियन डॉलर है, जिसमें यूरोपीय संघ को वस्तु व्यापार में अधिशेष और सेवा व्यापार में घाटा हो रहा है।

विज्ञापन
EU Commission vows to react firmly and immediately to Trump's tariffs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यूरोपीय संघ (ईयू) की कार्यकारी शाखा ने शुक्रवार को कहा कि वह इस्पात और एल्युमीनियम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए शुल्कों पर सख्त और त्वरित प्रतिक्रिया देगा। यूरोपीय आयोग ने कहा कि ट्रंप की प्रस्तावित पारस्परिक व्यापार नीति गलत दिशा में जा रही है। 

विज्ञापन


आयोग ने कहा, बिना किसी उचित कारण के मुक्त और निष्पक्ष व्यापार में बाधाएं पैदा करने वाली उन नीतियों के खिलाफ ईयू सख्त और त्वरित कार्रवाई करेगा, जिनमें शुल्क (टैरिफ) का इस्तेमाल वैध और भेदभाव न करने वाली नीतियों को चुनौती देने के लिए किया जाता है। आयोग ने यह भी कहा, ईयू हमेशा यूरोपीय व्यवसायों, श्रमिकों और उपभोक्ताओं को अनावश्यक शुल्क बचाएगा। 
विज्ञापन


आयोग ने कहा, बिना किसी उचित कारण के मुक्त और निष्पक्ष व्यापार में बाधाएं पैदा करने वाली उन नीतियों के खिलाफ ईयू सख्त और त्वरित कार्रवाई करेगा, जिनमें शुल्क (टैरिफ) का इस्तेमाल वैध और भेदभाव न करने वाली नीतियों को चुनौती देने के लिए किया जाता है। आयोग ने यह भी कहा, ईयू हमेशा यूरोपीय व्यवसायों, श्रमिकों और उपभोक्ताओं को अनावश्यक शुल्क बचाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईयू 27 देशों का समूह के रूप में व्यापार के मामलों पर बात करता है। ईयू ने कहा कि यूरोपीय संघ दुनिया में सबसे कम शुल्क लगाता है और इसके अमेरिका का इसके सामान के आयात पर शुल्क बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है। 

आयोग ने कहा, ये शुल्क (टैरिफ) कर (टैक्स) हैं। शुल्क लागू कर अमेरिका अपने नागरिकों पर कर लगा रहा है, व्यापार की लागत बढ़ा रहा है, विकास धीमा कर रहा है और महंगाई को बढ़ा रहा है। ये शुल्क आर्थिक अनिश्चितता को बढ़ाते हैं और वैश्विक बाजारों में दक्षता और एकीकरण को बाधित करते हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में आयोग ने कहा था कि इस्पात और एल्युमीनियम पर अमेरिकी शुल्क का जवाब के जवाब में कदम उठाए जाएंगे। 

पहले भी लगाए थे ट्रंप ने ईयू से इस्पात और एल्युमीनियम पर शुल्क
अभी तक यह साफ नहीं है कि अमेरिका के शुल्क का जवाब देने के लिए यूरोपीय संघ क्या कदम उठाएगा। ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में यूरोपीय संघ के इस्पात और एल्युमीनियम पर इसी तरह के शुल्क लगाए थे, जिससे यूरोपीय संघ और उसके अन्य भागीदार देशों में नाराजगी देखी गई थी। इसके बाद, यूरोपीय संघ ने अमेरिकी मोटरसाइकिल, बोरबोर, पीनट बटर और जीन्स जैसे उत्पादों पर शुल्क बढ़ाकर जवाब दिया था। 

अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच कितना व्यापार
यूरोपीय संघ का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच सालाना व्यापार का आकार करीब 1.5 ट्रिलियन डॉलर है, जो दुनिया के कुल व्यापार का करीब 30 फीसदी है। हालांकि, यूरोपीय संघ का वस्तु व्यापार में पर्याप्त निर्यात अधिशेष है, लेकिन वह मानता है कि यह कुछ हद तक अमेरिका के सेवा व्यापार में अधिशेष से संतुलित होता है।


ईयू का कहना है कि 2023 में वस्तु का व्यापार 878 अरब डॉलर (851 अरब यूरो) तक पहुंचा, जिससे यूरोपीय संघ को 161 अरब डॉलर (156 अरब यूरो) का व्यापार अधिशेष मिला। वहीं, सेवा व्यापार 710 अरब डॉलर (688 अरब यूरो) का था, जिसमें यूरोपीय संघ को 107 अरब डॉलर (104 अरब यूरो) का व्यापार घाटा हुआ।  

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed