फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EU chief von der Leyen faces more confidence votes this week She almost certain to win again

EU Politics: इस हफ्ते दो अविश्वास प्रस्तावों का सामना करेंगी लेयेन, यूरोपीय देशों से अपील- पुतिन से सतर्क रहें

Tue, 07 Oct 2025 12:10 AM IST
शुभम कुमार व्लर्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
व्लर्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 12:10 AM IST
सार

रूस-यूरोप तनातनी के बीच ईयू प्रमुख वॉन डेर लेयन ने यूरोपीय संसद में चेताया कि पुतिन यूरोप को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। वाम और दक्षिणपंथी गुटों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं, जिस पर गुरुवार को वोटिंग होगी। वॉन ने एकता और यूरोपीय हितों के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

विज्ञापन
EU chief von der Leyen faces more confidence votes this week She almost certain to win again
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूरोपीय संघ की प्रमुख और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डे - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और यूरोपीय देशों के बीच चल रहे तनातनी के बीच यूरोपीय संघ (ईयू) की प्रमुख और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने सोमवार को यूरोपीय संसद में सांसदों को चेताया कि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फूट डालो नीति का शिकार न बनें। उन्होंने कहा कि यूरोप को एकजुट होकर 450 मिलियन यूरोपीय नागरिकों के लिए काम करना चाहिए। बता दें कि ये पूरा मामला तब सामने आया जब इस सप्ताह गुरुवार को संसद में दो अविश्वास प्रस्तावों पर मतदान होना है। ये प्रस्ताव यूरोपीय संसद के दो धड़ों वामपंथी गुट और दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी गुट द्वारा लाए गए हैं।

विज्ञापन


मामले में वामपंथी गुट ने वॉन डेर लेयन पर नुकसानदेह व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर करने और गाजा में अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। वहीं दक्षिणपंथी 'यूरोप के लिए देशभक्त नाम से प्रचलित समूह ने अत्यधिक प्रवास, खाद्य सुरक्षा खतरे में डालने और किसानों की अनदेखी जैसे मुद्दों पर हमला बोला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- परमाणु हथियार समझौता: 'संधि के विस्तार को लेकर उम्मीद बढ़ गई..', क्रेमलिन ने ट्रंप के जवाब का किया स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉन लेयर का पलटवार, जानिए क्या कहा?
स्ट्रासबर्ग में अपने भाषण में वॉन डेर लेयन ने कहा कि हमारे विरोधी सिर्फ हमारी एकता का फायदा नहीं उठाना चाहते, वे खुद ही इसे तोड़ने में लगे हैं। उन्होंने रूस की ओर इशारा करते हुए कहा कि पुतिन के यूरोप में आज्ञाकारी दोस्त हैं जो उसके लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पुरानी चाल है, फूट डालना, झूठ फैलाना, दूसरों को दोषी ठहराना ताकि यूरोपीय आपस में ही लड़ते रहें।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: दुर्लभ खनिज सौदे पर आगे बढ़े अमेरिका-पाकिस्तान, नमूने की पहली खेप पहुंची; पीटीआई ने जताई आपत्ति

प्रस्ताव के पारित होने की संभावना कम
गौरतलब है कि दोनों गुटों की तरफ से लाए गए इन अविश्वास प्रस्तावों को पारित होने के लिए संसद में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है, लेकिन केंद्रीय (सेंट्रिस्ट) और समर्थक-ईयू राजनीतिक दल जिनके पास संसद में बहुमत है, वे इन्हें खारिज करने वाले हैं। इससे पहले जुलाई में भी वॉन डेर लेयन एक अविश्वास प्रस्ताव आराम से पार कर चुकी हैं, जो एक दशक में पहली बार हुआ था। हालांकि, यह वोटिंग उनके और उनके दल यूरोपियन पीपुल्स पार्टी (ईपीपी) के खिलाफ नाराजगी का केंद्र बन गई है। कुछ सांसदों ने उन पर दक्षिणपंथी ताकतों से गठजोड़ कर एजेंडा चलाने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed