फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Estimated 4000 6000 refugees from Myanmar sought safety in India

चिंताजनक: म्यांमार में हजारों शरणार्थियों ने भारत में मांगी सुरक्षा

Fri, 21 May 2021 02:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 May 2021 02:26 AM IST
सार

  • 400 से 6000 विस्थापितों ने तख्तापलट के बाद किया भारत का रुख
  • थाइलैंड में 1,700 से अधिक शरणार्थी गए

विज्ञापन
Estimated 4000 6000 refugees from Myanmar sought safety in India
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : Social Media

विस्तार

विश्व निकाय प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि म्यांमार के करीब 4,000 से 6,000 शरणार्थियों ने भारत में सुरक्षा मांगी है। संयुक्त राष्ट्र ने फरवरी में म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद से विस्थापितों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंता भी जताई।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने कहा कि पिछले हफ्ते तक म्यांमार में तकरीबन 60,700 महिलाएं, बच्चे और पुरुष देश में ही विस्थापित हुए। महासचिव एंतोनियो गुटेरस के प्रवक्ता दुजारिक ने कहा कि मार्च और अप्रैल में 1,700 से अधिक शरणार्थी थाइलैंड में गए, जिनमें से ज्यादातर बाद में म्यांमार लौट आए और तकरीबन 4,000 से 6,000 शरणार्थियों ने भारत में सुरक्षा मांगी।
विज्ञापन


बता दें कि म्यांमार की भारत के साथ बंगाल की खाड़ी में समुद्री सीमा के साथ ही 1,600 किलोमीटर से लंबी बिना बाड़ की जमीनी सीमा भी है। भारत के चार पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम म्यांमार के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed