फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   engineers connected the brain to the computer through 3D printed transplantation

चमत्कार: अभियंताओं ने मस्तिष्क को थ्रीडी प्रिंटेड प्रतिरोपण के जरिए से कंप्यूटर से जोड़ा

Wed, 23 Sep 2020 01:00 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: Amit Mandal Updated Wed, 23 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
engineers connected the brain to the computer through 3D printed transplantation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मानव मस्तिष्क को कंप्यूटर से जोड़ देना आम तौर पर विज्ञान की काल्पनिक कथाओं में ही नजर आता है, लेकिन अब ये हकीकत बन गया है। तीन प्रमुख वैश्विक विश्वविद्यालयों के अभियंताओं और स्नायु विज्ञानियों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने इस प्रौद्योगिकी को सच्चाई के एक कदम करीब लाने में थ्री डी प्रिटिंग की ताकत को खंगाला है।

विज्ञापन


नेचर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में प्रकाशित नएअध्ययन में ब्रिटेन के शेफील्ड यूनिवर्सिटी, रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी और जर्मनी के टेक्नीसे यूनिवर्सीटैट ड्रेस्डेन के संयुक्त दल ने तंत्रिकीय प्रतिरोपण अंग की एक प्रतिकृति तैयार की है, जिसका उपयोग तंत्रिका तंत्र की समस्याओं का इलाज विकसित करने के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन


शेफील्ड के डिपार्टमेंट ऑफ ऑटोमैटिक कंट्रोल एंड सिस्टम कंट्रोल के प्रोफेसर इवान मिनेव और (सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी) के प्रोफेसर पवेल मुसीनको की अगुवाई वाली इस अनुसंधान टीम के अनुसार इस तंत्रिका प्रतिरोपण अंग का मेरूरज्जू जख्म वाले पशुओं के मेरूदंड को उदीप्त करने के लिए इस्तेमाल किया गया है। इसका उपयोग पक्षाघात के शिकार इंसानों के लिए नया उपचार विकसित करने में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव मस्तिष्क को तंत्रिका अंतर-फलक के माध्यम से कंप्यूटर से जोड़ना विज्ञान, प्रौद्योगिकी और मेडिसिन की पूरी दुनिया में कई अनुसंधानकर्ताओं के लिए एक महत्वाकांक्षा है और हाल की खबरें ऐसी प्रौद्योगिकी विकसित करने के प्रयासों को दर्शाती हैं।


इस दल ने दर्शाया कि कैसे थ्रीडी प्रिटिंग का तेजी से और कम लागत में प्रतिरोपण अंग तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि इस क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास रफ्तार पकड़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed