फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Employer arrested for Indian farm worker's death in Italy news in hindi

Italy: भारत के दखल के बाद इटली प्रशासन जागा, भारतीय मजदूर सतनाम की मौत का जिम्मेदार मालिक गिरप्तार

Wed, 03 Jul 2024 10:28 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 03 Jul 2024 10:28 AM IST
सार

इटली के रोम के पास लाजियो में सब्जी के खेत में काम करते समय मजदूरी करने वाले 31 साल के भारतीय अस्थाई कर्मचारी का हाथ भारी मशीनरी की चपेट में आ गया था। खेत के मालिक ने कटे हुए हाथ को फलों के डिब्ब पर रख दिया था।

विज्ञापन
Employer arrested for Indian farm worker's death in Italy news in hindi
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटली में भारतीय मजदूर सतनाम सिंह की मौत पर विवाद बना हुआ है। हालांकि, भारत के दखल के बाद अब पुलिस ने कृषि कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


सतनाम सिंह की कैसे हुई मौत?
गौरतलब है, इटली के रोम के पास लाजियो में सब्जी के खेत में काम करते समय मजदूरी करने वाले 31 साल के भारतीय अस्थाई कर्मचारी का हाथ भारी मशीनरी की चपेट में आ गया और उनका हाथ काट गया था। सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाने के बजाए उसके मालिक के आदेश पर उसे उसके घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया गया था। लगातार खून बहने की वजह से उसकी हालत अधमरी हो गई थे। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, खेत के मालिक ने सतनाम सिंह के कटे हुए हाथ को फलों के डिब्ब पर रख दिया था और करीब डेढ़ घंटे तक उन्हें मेडिकल सुविधा मुहैया नहीं करवाई गई। बाद में उन्हें रोम के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना ने इटली में सनसनी फैला दी है। खेत के मालिक एंटोनेलो लोवेटो पर अब आपराधिक लापरवाही और हत्या का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालिक के पिता ने दी थी सफाई
लोवेटो के पिता ने मीडिया को बताया था, 'मेरे बेटे ने सतनाम सिंह से कहा था, कि वह मशीनरी के पास न जाए, लेकिन उसने मेरी बात नहीं मानी। दुर्भाग्य से यह सरासर लापरवाही थी। '

अब हुआ गिरफ्तार
अब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुलिस ने मंगलवार को सिंह की हत्या के संदेह के आरोप में लोवेटो को गिरफ्तार किया है। 
अभियोजकों का कहना है कि अगर किसान को जल्द अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसे बचाया जा सकता था। वहीं, लाजियो भारतीय समुदाय के अध्यक्ष गुरमुख सिंह ने कहा कि हमें मालिक के गिरफ्तार होने की खबर का इंतजार था। हम घटना से गुस्से में हैं। सबसे बुरी बात जो है वो यही कि अगर लोवेटो किसान को घर के बाहर छोड़ने की बजाय उन्हें अस्पताल ले जाता तो आज वह जिंदा होते। 


उन्होंने आगे कहा, 'हादसा हो सकता है। मगर मजदूरों की सहायता नहीं करना स्वीकार्य नहीं किया जा सकता।'

भारत ने की थी बातचीत
भारतीय अधिकारी मुक्तेश परदेशी ने इटली की अधिकारी लुइगी मारिया से 26 जून को सतनाम सिंह की मौत पर बातचीत की थी। उन्होंने भारतीय मजदूर की मौत पर भारत की गहरी चिंता से उन्हें अवगत कराया था। वहीं, इटली की प्रधानमंत्री जॉयोर्जिया मेलोनी ने भी सतनाम सिंह की मौत पर गहरी चिंता जताई थी। 

मजदूरों का होता है शोषण
इटली की खेतों में मजदूरों का शोषण इटली में, खासकर दक्षिणी देशों की खेतों में प्रवासी मजदूरों का खतरनाक शोषण किया जाता है और उनका सामूहिक शोषण अकसर हिंसक घटनाओं में बदल जाती है। ये एक पुरानी समस्या है, जिसका अभी तक इलाज नहीं किया गया है। लैटिना में हजारों अप्रवासी मजदूर रहते हैं, जिनमें से कई सिख हैं, जो स्थानीय 'कृषि-माफिया' के लिए फल और सब्जियों के खेतों में काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed