फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Eminent Indian-American physician elected official delegate to Republican Convention news in hindi

US: भारतीय मूल के डॉ. संपत फिर चुने गए रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिनिधि, राष्ट्रपति चुनाव में होगी अहम भूमिका

Mon, 01 Jul 2024 11:04 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 01 Jul 2024 11:04 AM IST
सार

ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से मैदान में हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय के प्रभावशाली नेता डॉ. शिवांगी को छठी बार सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रतिनिधि चुना गया है। 

विज्ञापन
Eminent Indian-American physician elected official delegate to Republican Convention news in hindi
नरेंद्र मोदी के साथ डॉ. संपत शिवांगी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में भारतीय मूल के डॉ. संपत शिवांगी को एक बार फिर रिपब्लिकन पार्टी का प्रतिनिधि चुना गया है। उन्हें जुलाई में मिल्वौकी में होने वाले रिपब्लिकन नेशनल कन्वेन्शन (RNC) के लिए के लिए प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है। बता दें कि इस सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव  के लिए औपचारिक रूप से नामित किया जाएगा। 

विज्ञापन


जुलाई में इस दिन होगा आरएनसी
78 वर्षीय ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से मैदान में हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय के प्रभावशाली नेता डॉ. शिवांगी को छठी बार सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रतिनिधि चुना गया है। उन्होंने कहा, 'खबर साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे 13 जुलाई से 19 जुलाई तक मिल्वौकी में होने वाले आगामी रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में एक आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है।'
विज्ञापन


विस्कोन्सिन के मिल्वौकी में चार दिवसीय रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (आरएनसी) पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को पार्टी का उम्मीदवार घोषित करेगा। नामांकन प्रक्रिया देश भर से रिपब्लिकन प्रतिनिधियों द्वारा पूरी की जाएगी। बता दें, रिपब्लिकन पार्टी की आजीवन सदस्य और रिपब्लिकन इंडियन काउंसिल व रिपब्लिकन इंडियन नेशनल काउंसिल की संस्थापक सदस्य डॉ. शिवांगी को लगातार छह बार आरएनसी प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह छठी बार होगा जब मैं रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में राष्ट्रीय प्रतिनिधि के रूप में काम करूंगा, ताकि राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार को नामित कर सकूं।' 

इससे पहले भी चुने गए रिपब्लिकन के प्रतिनिधि
भारतीय-अमेरिकी डॉ. संपत को पहली बार 2004 में न्यूयॉर्क शहर में रिपब्लिकन सम्मेलन में एक प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश को नामित करने के लिए चुना गया था। 2008 में, उन्हें जॉन मैककेन और 2012 में टाम्पा में मिट रोमनी को नामित करने के लिए मिनियापोलिस में एक रिपब्लिकन प्रतिनिधि के रूप में चुना गया था। अब फिर से मिल्वौकी में 2024 में डोनाल्ड ट्रंप को नामित करने के लिए उन्हें चुना गया है। 

उन्होंने कहा, 'ट्रंप को दोबारा नामित करने और अगले चार वर्ष के लिए दोबारा निर्वाचित करने के लिहाज से इस ऐतिहासिक सम्मेलन का हिस्सा बनना बेहद सम्मान की बात है। मुझे लगता है कि यह एक भारतीय अमेरिकी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर समुदाय का प्रतिनिधित्व करने का एक अनूठा अवसर है।'

बता दें, डॉ. संपत शिवांगी इंडियन अमेरिकन फोरम फॉर पॉलिटिकल एजुकेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जो सबसे पुराने भारतीय अमेरिकी संघों में से एक है। पिछले तीन दशकों में उन्होंने अमेरिकी सीनेटरों और सांसदों के साथ अपने व्यापक संपर्कों के माध्यम से भारत की ओर से अमेरिकी सदन में कई विधेयकों के लिए आवाज उठाई है।


शिवांगी ने कहा कि वह मिसिसिपी के प्रतिनिधियों के लिए 16 जुलाई को मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन में नॉर्दर्न लाइट्स में प्रतिनिधियों के सम्मान में मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स द्वारा आयोजित दोपहर के भोज का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed