फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Embassy sent four Indians from heavy floods to India Libya flood News

Libya: भारी बाढ़ में फंसे चार भारतीयों को दूतावास ने भेजा भारत, अब तक 5300 से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

Fri, 15 Sep 2023 02:47 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिपोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिपोली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 15 Sep 2023 02:47 AM IST
सार

पूर्वी लीबिया के स्वास्थ्य मंत्री ओथमान अब्दुलजलील ने बताया कि डेरना में शवों को सामूहिक कब्रों में दफनाया जा रहा है। कुछ शव समुद्र से बरामद किए गए, जबकि बचावकर्मी शहर की सड़कों और मलबे में जहां भी हाथ डाल रहे हैं, उन्हें शव ही मिल रहे हैं।  
 

विज्ञापन
Embassy sent four Indians from heavy floods to India Libya flood News
छात्रों को भारत के लिए किया रवाना। - फोटो : Social Media

विस्तार

लीबिया इन दिनों भारी बाढ़ की चपेट में है। इस कारण 5300 से अधिक लोगों की मौत हो गई। विदेशी मीडिया के अनुसार, भारतीय दूतावास ने लीबिया में फंसे चार भारतीयों को सुरक्षित भारत भेज दिया है। ट्यूनीशिया और लीबिया में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर बताया कि पंजाब-हरियाणा के निवासी चार भारतीयों को 14 सितंबर को दूतावास की स्थानीय प्रतिनिधि तबस्सुम मंसूर ने बेनिना हवाईअड्डे से विदा कर दिया। 
विज्ञापन


पूर्वी लीबिया के स्वास्थ्य मंत्री ओथमान अब्दुलजलील ने बताया कि डेरना में शवों को सामूहिक कब्रों में दफनाया जा रहा है। कुछ शव समुद्र से बरामद किए गए, जबकि बचावकर्मी शहर की सड़कों और मलबे में जहां भी हाथ डाल रहे हैं, उन्हें शव ही मिल रहे हैं।  
विज्ञापन


हालात अवर्णनीय
बचाव कार्य में शामिल अहमद अब्दुल्ला ने कहा कि वे शवों को कब्रिस्तान में सामूहिक कब्रों में दफनाने के लिए ले जाने से पहले एक अस्पताल में रख रहे थे। हालात अवर्णनीय है। इस आपदा में पूरे परिवार खत्म हो गए, कुछ लोग समुद्र में बह गए। शहर में बुलडोजर तक शवों को नहीं निकाल पा रहा है। अपने परिवार के 11 सदस्यों को खोने वाले एक जीवित बचे व्यक्ति ने रोते हुए स्थानीय टीवी को बताया, जब बचाव दल के एक समूह ने उसे शांत करने की कोशिश की, तो उसने कहा, इन शब्दों के हर अर्थ में एक आपदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीनों से खोदीं सामूहिक कब्रें
लीबिया के डेरना शहर में विनाशकारी बाढ़ में मारे गए लोगों के शवों को सामूहिक कब्रों में दफनाया जा रहा है। शहर के एकमात्र कब्रिस्तान में बॉडी बैग और कंबलों में ढंके शवों को एक साथ दफनाया जा रहा है। यहां मशीनों से गड्ढे खोदे गए हैं। यहां हर घंटे शवों की संख्या बढ़ रही है। पूर्वी लीबिया के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल जलील ने कहा, हम तबाही को देखकर हैरान हैं, ये बहुत बड़ी त्रासदी है। इससे निबटना क्षमता के बाहर है।

बचाव के लिए हेलिकॉप्टर
रेड क्रॉस के लिए अंतरराष्ट्रीय समिति प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख येन फ्राइडेज ने फ्रांस-24 से कहा, डेरना शहर 7 मीटर ऊंची लहरों में डूब चुका है। अब पानी और दुर्गम इलाकों से शवों को निकालने के लिए फुलाने योग्य नावों और हेलिकॉप्टरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।


पड़ोसी देशों के शव लौटाए
बाढ़ का असर पड़ोसी देशों पर भी पड़ा है। मृतकों में 84 मिस्रवासी हैं। उनके शव मिस्र को लौटा दिए गए हैं। अल-शरीफ गांव में 22 मिस्रवासियों को दफनाया गया। तूफान से सूसा, अल मर्ज और मिसराता भी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed