फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk Twitter poll: 80.5% people in favor of apology of whistleblower julian Assange and Edward Snowden

Twitter poll: व्हिसलब्लोअर असांजे व स्नोडेन की माफी के पक्ष में 80.5% लोग, सेना की खुफिया जानकारी की थीं लीक

Mon, 05 Dec 2022 09:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Dec 2022 09:44 AM IST
सार

एलन मस्क के ट्विटर पोल पर 24 घंटे में 33.16 लाख लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। इसमें 80.5 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि एडवर्ड स्नोडेन और विकीलीक्स के सह-संस्थापक जूलियन असांजे को बाइडन सरकार द्वारा माफ कर देना चाहिए।

विज्ञापन
Elon Musk Twitter poll: 80.5% people in favor of apology of whistleblower  julian Assange and Edward Snowden
Julian Assange-Elon Musk- Edward Snowden - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी सेना व खुफिया विभाग की जानकारियों को लीक करने वाले दो व्हिसलब्लोअर की माफी के पक्ष में 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग हैं, तो वहीं 19.5 प्रतिशत लोग नहीं चाहते कि बाइडन सरकार द्वारा उन्हें माफी दी जाए। 

विज्ञापन


दरअसल, रविवार को एलन मस्क ने रविवार सुबह एक ट्विटर पोल आयोजित किया था। इसमें उन्होंने व्हिसलब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन और विकीलीक्स के सह-संस्थापक जूलियन असांजे को माफी दिए जाने को लेकर जनता की राय जाननी चाही थी। बता दें, दोनों ने अमेरिकी सेना व खुफिया विभाग की जानकारियों को लीक किया था, जिसके बाद से दोनों अमेरिका से निर्वासित हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या रहे पोल के नतीजे
एलन मस्क के ट्विटर पोल पर 24 घंटे में 33.16 लाख लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। इसमें 80.5 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि एडवर्ड स्नोडेन और विकीलीक्स के सह-संस्थापक जूलियन असांजे को बाइडन सरकार द्वारा माफ कर देना चाहिए। वहीं 19.5 प्रतिशत लोग इसके पक्ष में नहीं हैं। एलन मस्क ने इस पोल को आयोजित करते वक्त लिखा था कि , मैं कोई राय व्यक्त नहीं कर रहा हूं, लेकिन इस चुनाव को कराने का वादा किया था। क्या असांजे और स्नोडेन को माफ कर देना चाहिए?

स्नोडेन को मिल चुकी है रूसी नागरिकता 
अमेरिकी सेना खुफिया विभाग की जानकारियों को लीक करने के बाद एडवर्ड स्नोडेन ने अमेरिका छोड़ दिया था। अभियोजन से बचने के लिए वह रूस में रह रहे हैं। यहां तक कि रूसी राष्ट्रपति ने उन्हें वहां की नागरिकता भी प्रदान कर दी है। इसके अलावा  विकीलीक्स के सह-संस्थापक जूलियन असांजे इन दिनों लंदन में हैं और अपने प्रत्यर्पण को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। अमेरिकी अभियोजकों का कहना है कि असांजे ने गोपनीय राजनयिक केबल और सैन्य फाइल चुराने में अमेरिकी सेना के खुफिया विश्लेषक चेल्सी मैनिंग की मदद की, जिन्हें बाद में विकीलीक्स ने प्रकाशित किया, जिससे लोगों का जीवन जोखिम में पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed