फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk to PM Modi Congratulations on being most followed world leader

Musk Wishes PM Modi: सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता हैं प्रधानमंत्री, एक्स के मालिक मस्क ने दी बधाई

Fri, 19 Jul 2024 11:30 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 19 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Elon Musk to PM Modi Congratulations on being most followed world leader
एलन मस्क, नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : एलन मस्क, नरेंद्र मोदी
माइक्रोब्लॉगिंग साइट के रूप में लोकप्रिय रही ट्विटर एलन मस्क के स्वामित्व में एक्स के रूप में जानी जाती है। इस सोशल नेटवर्क पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे अधिक सोशल मीडिया यूजर्स फॉलो करते हैं। सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बनने के पांच दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी को एक्स के मालिक एलन मस्क ने बधाई दी। 19 जुलाई की देर रात करीब 11.11 बजे (भारतीय समयानुसार) मस्क ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पीएम मोदी को टैग कर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


मस्क ने कहा, सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता होने के लिए बधाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। एक्स के मालिक का चंद शब्दों का यह पोस्ट पलक झपकते ही वायरल हो गया और महज 20 मिनट के अंदर इसे 7.75 लाख से अधिक एक्स यूजर्स ने देखा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जबदस्त क्रेज; नेटिजन्स की नब्ज जानते हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री 2009 में एक्स (तब ट्विटर नाम था) से जुड़े थे। पीएम मोदी ने 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बनने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (38.1 मिलियन), दुबई के शाह शेख मोहम्मद (11.2 मिलियन) और पोप फ्रांसिस (18.5 मिलियन) जैसे अन्य विश्व नेताओं को भी काफी पीछे छोड़ दिया। मोदी के एक्स हैंडल पर पिछले तीन साल में लगभग 30 मिलियन फॉलोअर्स बढ़े हैं। यूट्यूब पर उनके लगभग 25 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जबकि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 91 मिलियन फॉलोअर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को आई थी रिपोर्ट, एक्स पर पीएम मोदी सर्वाधिक लोकप्रिय
बता दें कि बीते 14 जुलाई को आई रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं। उनके बाद स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (64.1 मिलियन), ब्राजीलियाई फुटबॉल स्टार नेमार जूनियर (63.6 मिलियन), अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स (52.9 मिलियन) जैसी हस्तियों का नंबर आता है।

इन अमेरिकी सितारों से भी मीलों आगे है ्प्रधानमंत्री का ग्राफ
कई वैश्विक खेल आइकन से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाले पीएम मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से होता है कि उन्हें एक्स यूजर्स अमेरिकी गायिका और परफॉर्मर टेलर स्विफ्ट (95.3 मिलियन), गीतकार, गायिका और इंटरनेशनल परफॉर्मर लेडी गागा (83.1 मिलियन) और स्टार मीडिया पर्सनैलिटी किम कार्दशियन (75.2 मिलियन) जैसी मशहूर हस्तियों से भी कहीं अधिक लोग फॉलो करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed