फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk : takes dig at Twitter critics, tweets I love when people complain

Elon Musk : एलन मस्क का एक और कटाक्ष, ट्वीट में लिखा- मुझे अच्छा लगता है जब लोग शिकायत करते हैं...

Fri, 11 Nov 2022 03:24 AM IST
योगेश साहू एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 11 Nov 2022 03:24 AM IST
सार

ट्विटर की ओर से वैध खातों और उनके ब्लू टिक के लिए भुगतान करने वालों के बीच भ्रम को सीमित करने के लिए एक दूसरा सत्यापन लेबल शुरू किया गया। इसे 'ऑफिशियल' नाम दिया गया। हालांकि अब खबर है कि इस फीचर को भी वापस ले लिया गया है।  

विज्ञापन
Elon Musk : takes dig at Twitter critics, tweets I love when people complain
Elon Musk - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से हो रही आलोचना को लेकर एक बार फिर कटाक्ष किया है।  मस्क ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर हंसते हुए इमोजी के साथ लिखा, मुझे अच्छा लगता है जब लोग ट्विटर पर... ट्विटर पर शिकायत करते हैं।

विज्ञापन


ट्विटर डील को पूरा करने के बाद से दुनिया के सबसे धनी शख्स एलन मस्क ने दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी के कामकाज को प्रभावित करने वाले फैसलों की झड़ी लगा दी है। उनके फैसलों से कंपनी के कर्मचारी और ट्विटर के उपयोगकर्ता दोनों ही प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


बीते बुधवार को इन फैसलों के बारे में बात करते हुए, मस्क ने एक ट्वीट में घोषणा की थी कि दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी आने वाले महीनों में ट्रायल-एंड-एरर के आधार पर बहुत सी मूर्खतापूर्ण चीजें करेगी। उन्होंने ट्वीट किया था कि कृपया ध्यान दें कि आने वाले महीनों में ट्विटर बहुत सारी मूर्खतापूर्ण चीजें करेगा। हम जो काम है उसे रखेंगे और जो नहीं काम का नहीं है उसे बदल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर में इन दिनों ब्लू टिक के लिए आठ डॉलर प्रतिमाह शुल्क वसूलने का निर्णय सबसे बड़ा बदलाव है। हालांकि मस्क का यह फैसला कई उपयोगकर्ताओं को रास नहीं आ रहा है। यहां तक कि कुछ विज्ञापनदाता भी विज्ञापन देने से इनकार कर चुके हैं। 

इसके अलावा, वैध खातों और उनके ब्लू टिक के लिए भुगतान करने वालों के बीच भ्रम को सीमित करने के लिए एक दूसरा सत्यापन लेबल शुरू किया गया। इसे 'ऑफिशियल' नाम दिया गया। हालांकि अब खबर है कि इस फीचर को भी वापस ले लिया गया है।

भारत में ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू होने से पहले ही विभिन्न भारतीय सरकारी संगठनों के ट्विटर हैंडल पर 'ऑफिशियल' लेबल लिखा हुआ दिखाई दिया था। इस 'आधिकारिक' बैज के बारे में टेक यूट्यूबर मार्कस ब्राउनली एक एक ट्वीट के जवाब में, मस्क ने लिखा- आई जस्ट किल्ड इट।

ब्लू टिक के लिए पैसे लेने के अलावा मस्क के कर्मचारियों की छंटनी करने वाले फैसले से काफी लोग नाखुश हैं। कर्मचारियों को निकालने के अपने फैसले का बचाव करते हुए मस्क ने एक ट्वीट में कहा था कि इसकी जरूरत थी क्योंकि ट्विटर को प्रति दिन 40 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा था।

दरअसल, टेस्ला के शेयरों से उसके निवेशकों ने किनारा करना शुरू कर दिया है, क्योंकि उन्हें लगता है कि दुनिया के सबसे मूल्यवान इलेक्ट्रिक-वाहन निर्माता कंपनी के शीर्ष कार्यकारी और सबसे बड़े शेयरधारक एलन मस्क इन दिनों ट्विटर के कामकाज में अधिक व्यस्त हो गए हैं।

ट्विटर का नया फीचर 'ऑफिशियल' चंद घंटों में वापस
एलन मस्क ने जब से सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर का अधिग्रहण किया है तब से रोज कुछ न कुछ बदलाव करते जा रहे हैं। बुधवार की रात उन्होंने कहा कि जो महत्वपूर्ण संस्थानों और लोगों को ब्लू टिक के अतिरिक्त एक और लेबल दिया जाएगा। ऐसा खास ट्विटर अकाउंट में ही नाम नीचे 'ऑफिशियल' लिखा नजर आएगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की प्रमुख राजनीतिक और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों के ट्विटर प्रोफाइल में टिक के साथ ऑफिशियल लेबल जोड़ा गया। मोदी के अलावा, बुधवार शाम को गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई सरकारी विभागों और मंत्रियों के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कुछ अन्य विपक्षी दल के नेताओं के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर को भी वह लेबल दिया गया था।

जब एक यूजर ने इसकी तरफ ध्यान दिलाया तो मस्क ने उसे जवाब देते हुए ट्वीट किया कि मैंने उसे खत्म दिया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, मामले को लेकर मस्क का दसरा जवाब आ गया। उन्होंने एक यूजर की पोस्ट पर रिप्लाई के जरिये जवाब दिया कि कृपया ध्यान दें कि ट्विटर आने वाले दिनों में ऐसी बहुत सारी मूर्खतापूर्ण चीजें करेगा। हम वही रखेंगे जो काम करता है और जो नहीं करता उसे बदल देते हैं।

मस्क बने 'कंप्लेंट हॉटलाइन ऑपरेटर'
मस्क ने ट्विटर खुद को कंप्लेंट हॉटलाइन ऑपरेटर घोषित करते हुए लोगों से शिकायतें और सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया। इस चैट में कई लोगों ने ट्विटर पर तकनीकी परेशानियों के बारे में बताया तो कुछ ने सुझाव दिए। एक यूजर ने ट्विटर से वीडियो डाउनलोड करने के लिए अलग से बटन चाहा।  मस्क ने जवाब दिया कि ये विकल्प जल्द ही मिलेगा। कई लोगों ने कहा कि वो ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने के बाद अपना नाम नहीं बदल पा रहे हैं। इस पर मस्क ने कहा कि वो इस समस्या पर काम कर रहे हैं। मस्क ने इस सुझाव पर भी हामी भरी कि लंबे वक्त से निष्क्रिय अकाउंट सस्पेंड किए जाएं।

ट्विटर भी अपने मंच पर शुरू कर सकती है भुगतान सेवा
व्हाट्सएप की तरह ट्विटर भी अपने मंच पर भुगतान सेवा शुरू कर सकती है। सोशल मीडिया मंच के नए मालिक एलन मस्क ने ट्विटर पर वित्तीय सेवा कारोबार शुरू करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष दस्तावेज पेश किए हैं। मंजूरी मिलने के बाद ट्विटर अपने मंच पर उपभोक्ताओं को उच्च रिटर्न वाले मनी मार्केट खाते, डेबिट कार्ड और पीयर-टु-पीयर लेनदेन की पेशकश कर सकती है। मस्क ने ट्विटर के विज्ञापनदाताओं से भी इस संबंध में बातचीत की है। मस्क इससे पहले भी वित्तीय प्रौद्योगिकी से जुड़े रहे हैं। 1999 में वह पहले ऑनलाइन बैंकों में से एक एक्स डॉट कॉम के सह-संस्थापक रह चुके हैं, जो बाद में पेपाल का हिस्सा बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed