फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk says will reinstate Donald Trump on Twitter

Donald Trump Returns: 22 महीने बाद ट्विटर पर ट्रंप की वापसी, मस्क के पोल के बाद बहाल हुआ अकाउंट

Sun, 20 Nov 2022 11:20 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Nov 2022 11:20 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को भड़काऊ ट्वीट के चलते ब्लॉक किया गया था। दरअसल, अमेरिका में हुए चुनाव के बाद डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने व्हाइट हाउस के बाहर और अंदर जमकर उपद्रव किया था। इसके बाद ट्विटर ने पहले ट्रंप का अकाउंट 12 घंटों के लिए और बाद में पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया गया था।

विज्ञापन
Elon Musk says will reinstate Donald Trump on Twitter
डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी हो गई है। ब्लू टिक के साथ उनका ट्विटर अकाउंट फिर से बहाल कर दिया गया है। दरअसल, एक दिन पहले ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट पर से बैन हटाने के लिए एक पोल कराया था। इस पोल में 1.50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें 51.8 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप की ट्विटर पर वापसी को लेकर सहमति जताई, वहीं 48.2 प्रतिशत लोग इससे असहमत थे।   

विज्ञापन


विज्ञापन


मस्क की घोषणा के तुरंत बाद दिखने लगा अकाउंट 
एलन मस्क की घोषणा के कुछ देर बाद ही ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के अकांडट से बैन हटा लिया। करीब 22 महीने बाद डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को बहाल किया गया है। पोल के बाद मस्क ने ट्वीट किया था, जनता बोल चुकी है। ट्रंप को बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 


क्या-क्या कमेंट्स किए यूजर्स ने
मस्क के ट्रंप की वापसी वाले पोल पर एक गैर-लाभकारी लाइब्रेरी की मंडल अध्यक्ष ने लिखा कि यदि ट्विटर पर ट्रंप की वापसी होती है तो वह प्लेटफॉर्म छोड़ देंगी। वहीं कई अन्य यूजर्स ने भी तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने मस्क को इसी तरह के अन्य पोल करनी की सलाह भी दे डाली। एक यूजर ने पोल पर चुटकी लेते हुए कहा कि अगर ट्रंप इस चुनाव में हार जाते हैं तो वह कहेंगे कि इसमें धांधली हुई है। इस पोल पर मस्क भी लगातार यूजर्स की कमेंट का जवाब देते रहे। मस्क ने लिखा-ट्विटर ट्रम्प पोल देखने में आकर्षक और मजेदार लग रहा है। 



भड़काऊ ट्वीट के चलते सस्पेंड हुआ था ट्रंप का अकाउंट 
डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को भड़काऊ ट्वीट के चलते ब्लॉक किया गया था। दरअसल, अमेरिका में हुए चुनाव के बाद जो बाइडन को राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया था। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने व्हाइट हाउस के बाहर और अंदर जमकर उपद्रव किया था। भीड़ के इस हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए ट्विटर ने पहले ट्रंप का अकाउंट 12 घंटों के लिए और बाद में पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया गया था।


मस्क के अधिग्रहण के बाद शुरू हुई चर्चा
डोनाल्ड ट्रंप को यूएस कैपिटल हिंसा के बाद 8 जनवरी 2021 को ट्विटर ने बैन कर दिया था। लंबे विवाद के बाद एलन मस्क ने 27 अक्तूबर 2022 को ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया है। उसके बाद से मस्क से मीडिया व ट्विटर के जरिए बार-बार सवाल किया जा रहा है कि ट्रंप की ट्विटर पर कब वापसी होगी? 

एक नवंबर को मस्क ने दिया था यह जवाब
इससे पहले एक नवंबर को ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कहा था कि यदि मुझे इस सवाल के साथ हर बार एक डॉलर मिलते तो आज ट्विटर के पास खूब पैसा होता। मस्क का इशारा इस ओर था कि उनसे यह सवाल असंख्य बार पूछा जा चुका है, सवाल सशुल्क होता तो ट्विटर मालामाल हो जाता। बता दें, मस्क ने 44 अरब डॉलर में विश्व की अग्रणी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीद लिया है। इसके बाद उन्होंने इसके सीईओ पराग अग्रवाल समेत तमाम बड़े अधिकारियों की छुट्टी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed