{"_id":"61d190585bbf301153520048","slug":"elon-musk-says-indian-origin-ashok-elluswamy-was-first-employee-to-be-hired-for-autopilot-team-of-tesla","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलन मस्क ने किया खुलासा: टेस्ला की ऑटोपायलट टीम के लिए भारतीय मूल के शख्स को दी थी सबसे पहले नौकरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एलन मस्क ने किया खुलासा: टेस्ला की ऑटोपायलट टीम के लिए भारतीय मूल के शख्स को दी थी सबसे पहले नौकरी
Sun, 02 Jan 2022 05:15 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 02 Jan 2022 05:15 PM IST
सार
टेस्ला की ऑटोपायलट टीम के लिए सबसे पहले भारतीय मूल के अशोक एल्लुस्वामी को काम पर रखा गया था। यह जानकारी खुद कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने दी है।
विज्ञापन
अशोक एल्लुस्वामी
- फोटो : linkedin/eashokkumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला के संस्थापक और सीईओ एलन मस्क ने बताया है कि कंपनी की ऑटोपायलट टीम के लिए सबसे पहले किसे नौकरी पर रखा गया था। मस्क ने इस टीम में जिस व्यक्ति को सबसे पहले काम पर रखा था वह भारतीय मूल के अशोक एल्लुस्वामी हैं।
विज्ञापन
एलन मस्क ने ट्विटर पर अपने साक्षात्कार के एक वीडियो के जवाब में यह बात बताई। उन्होंने बताया कि अशोक असल में ऑटोपायलट इंजीनियरिंग के अध्यक्ष हैं। टेस्ला के साथ जुड़ने से पहले अशोक फॉक्सवैगन इलेक्ट्रॉनिक रिसर्च लैब और बैबको व्हीकल कंट्रोल सिस्टम से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
रोबोटिक्स सिस्टम डेवलपमेंट में ली है मास्टर्स डिग्री
जानकारी के अनुसार अशोक एल्लुस्वामी ने चेन्नई के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग गिंडी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री पूरी की थी। इसके बाद कॉर्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी से रोबोटिक्स सिस्टम डेवलपमेंट के क्षेत्र में उन्होंने मास्टर्स डिग्री हासिल की थी।
विज्ञापन
मस्क ने ट्वीट में एआई इंजीनियरों से मांगे थे आवेदन
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने हाल ही में एक ट्वीट में बताया था कि टेस्ला को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंजीनियरों की तलाश है, जो उन समस्याओं के समाधान ढूंढने में अपना योगदान दे सकते हैं जो सीधे तौर पर लोगों के जीवन को बड़े स्तर पर प्रभावित करती हैं।
एलन मस्क काफी समय से सोशल मीडिया के जरिए लोगों को नौकरी पर रखते आ रहे हैं। अशोक के चयन को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने एक ट्वीट में टेस्ला की ऑटोपायलट टीम को शुरू करने की बात कही थी। अशोक एल्लुस्वामी का टीम में चयन उसी ट्वीट के आधार पर किया गया था।