फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk's focus on politics, investors restless due to fall in Tesla shares, search for new CEO started

Report: एलन मस्क का राजनीति पर ध्यान, टेस्ला के शेयरों में गिरावट से निवेशक बेचैन, नए सीईओ की शुरू हुई तलाश

Thu, 01 May 2025 11:07 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Thu, 01 May 2025 11:07 AM IST
सार

टेस्ला बोर्ड का मानना है कि एलन मस्क का ट्रंप प्रशासन के साथ जुड़ाव बढ़ रहा है। वे सरकार के प्रमुख सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे हैं। ऐसे कंपनी ने टेस्ला सीईओ के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Elon Musk's focus on politics, investors restless due to fall in Tesla shares, search for new CEO started
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क - फोटो : एएनआई

विस्तार

अरबपति, टेक दिग्गज और अमेरिका के सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख एलन मस्क इन दिनों राजनीति पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। वे अपने व्यवसाय पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। इसके चलते उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में तेजी से गिरावट आ रही है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लगातार शेयरों में हो रही गिरावट से निवेशक बेचैन हैं। इसके बाद कंपनी ने नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


टेस्ला बोर्ड का मानना है कि एलन मस्क का ट्रंप प्रशासन के साथ जुड़ाव बढ़ रहा है। वे सरकार के प्रमुख सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे हैं। ऐसे कंपनी ने टेस्ला सीईओ के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अब पाकिस्तान की खैर नहीं, आतंकवाद का मिलकर मुकाबला करेंगे भारत-मिस्र; मिलकर खोलेंगे मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल टेस्ला के शेयरों में 45 फीसदी तक की गिरावट आई है। शेयर की कीमत में लंबे समय से जारी गिरावट ने बोर्ड के सदस्यों की बेचैनी बढ़ा दी है। मस्क मुख्य व्यवसाय के संचालन के बजाय सरकारी कर्तव्यों को अधिक समय दे रहे हैं। इसे लेकर पिछले हफ्ते मस्क ने कहा भी था कि वह वॉशिंगटन में अपनी जिम्मेदारियों को कम कर देंगे और अपना ध्यान अपने व्यवसायों पर ध्यान देंगे।


एक और रिपोर्ट में कहा गया है कि निवेशक टेस्ला सीईओ मस्क के काम से निराश हैं। सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख के तौर पर उनके सरकारी नौकरी और लागत में कटौती ने लोगों को आक्रोशित किया है। मस्क के विरोध में लोगों ने टेस्ला शोरूम और चार्जिंग स्टेशन पर तोड़फोड़ की है। 

ये भी पढ़ें:  'अमेरिकी एफ-18 लड़ाकू विमान को मार गिराया', हवाई हमलों के जवाब में हूतियों का बड़ा दावा

आय में भी गिरावट
टेस्ला के वित्तीय प्रदर्शन ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। कंपनी ने पहली तिमाही की आय में 71 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की है, जिसमें बिक्री और लाभ में भारी गिरावट आई है।बोर्ड के आंतरिक प्रयासों से पता चलता है कि हालांकि कोई औपचारिक परिवर्तन नहीं दिखता है, लेकिन टेस्ला का नेतृत्व राजनीतिक विचलन, कमजोर आय और निवेशकों के हिलते विश्वास के बीच संभावित परिवर्तनों के लिए तैयारी कर रहा है।


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed