फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk reveals he is overcome with emotion after successful launching of NASA astronauts in SpaceX Dragon Crew Capsule

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आईएसएस पहुंचा स्पेसएक्स का 'ड्रैगन', भावुक हुए एलन मस्क

Sun, 31 May 2020 09:52 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 31 May 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Elon Musk reveals he is overcome with emotion after successful launching of NASA astronauts in SpaceX Dragon Crew Capsule
एलन मस्क - फोटो : ट्विटर

अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में नया अध्याय शुरू करते हुए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा बनाए गए अंतरिक्ष यान ड्रैगन क्रू कैप्सूल से नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) भेजा गया। करीब 19 घंटे के सफर के बाद अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पहुंच गए। मिशन की सफलता के बाद कंपनी के मालिक मस्क का उत्साह देखने ही वाला था। बता दें कि यह पहली बार हुआ है जब किसी निजी कंपनी ने अंतरिक्ष यात्रियों को लॉन्च किया है। 

विज्ञापन


मिशन की सफलता के बाद एलन मस्क दोनों बाहें हवा में फैलाए नजर आए। उन्होंने कहा कि केनेडी स्पेस स्टेशन से फॉल्कन 9 रॉकेट में नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को सफलतापूर्वक आईएसएस के लिए रवाना करने के बाद वह बहुत भावुक हो गए थे। यह प्रक्षेपण इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह करीब एक दशक में पहली बार है जब अमेरिकी जमीन से मानवों को कक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्षयान ने नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र के प्रक्षेपण परिसर से कंपनी के फॉल्कन 9 रॉकेट के जरिए नासा के अंतरिक्ष यात्री बॉब बेह्नकेन (49) और डग हर्ली (53) को लेकर तीन बजकर 22 मिनट पर उड़ान भरी। इसके साथ ही स्पेसएक्स पहली निजी कंपनी बन गई है जिसने मनुष्य को कक्षा (ऑर्बिट)  में भेजा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर से इस्तेमाल हो सकने वाले, गमड्रॉप (कैंडी) आकार के इस यान का नाम क्रू ड्रैगन है जो अब अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के 19 घंटे के सफर पर ले जाएगा। यह अंतरिक्षयान रविवार को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर आईएसएस पर होगा। इससे पहले पिछले हफ्ते खराब मौसम के चलते यह प्रक्षेपण टल गया था। 


यह देखने में पूरी तरह से नासा के पुराने अपोलो स्पेसक्राफ्ट की तरह लगता है। ड्रैगन की स्पष्ट लाइनें, मिनिमलिस्ट डिजाइन और झंझट वाले स्विच और नॉब के स्थान पर टचस्क्रीन पैनल देख कर स्पेस शटल को भी बीते जमाने का लगने लगता है। स्पेसएक्स के मिशन निदेशक बेंजी रीड ने इस संबंध में कहा था, 'हम केवल यह नहीं चाहते कि बाकी आधुनिक स्पेसक्राफ्ट की तरह यह सुरक्षित और भरोसेमंद हो बल्कि हम यह भी चाहते हैं कि यह बेहतरीन और खूबसूरत दिखे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed