फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   elon musk promise to cut two trillion dollar from federal budget if donald trump will elect

Elon Musk: मस्क का वादा- ट्रंप राष्ट्रपति बने तो बजट में दो खरब डॉलर की कटौती करेंगे; खुद का हो सकता है नुकसान

Mon, 28 Oct 2024 09:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 28 Oct 2024 09:37 AM IST
सार

न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित हुई रैली के दौरान अपने संबोधन में मस्क ने कहा कि 'आपका पैसा बर्बाद हो रहा है। हम आप पर सरकार के बोझ को कम करेंगे और लोगों के बजट से भी कर का बोझ कम करेंगे।'

विज्ञापन
elon musk promise to cut two trillion dollar from federal budget if donald trump will elect
एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

एलन मस्क ने वादा किया है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद का चुनाव जीते तो अमेरिका के संघीय बजट में दो खरब डॉलर की कटौती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को फायदा होगा और उन पर लगने वाले टैक्स कम होंगे। एलन मस्क ने न्यूयॉर्क में आयोजित हुई डोनाल्ड ट्रंप की रैली में शिरकत की। इसी दौरान मस्क ने बजट में कटौती का बड़ा वादा किया। 
विज्ञापन


मस्क लोगों से बोले- आपका पैसा बर्बाद हो रहा
न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित हुई रैली के दौरान अपने संबोधन में मस्क ने कहा कि 'आपका पैसा बर्बाद हो रहा है। हम आप पर सरकार के बोझ को कम करेंगे और लोगों के बजट से भी कर का बोझ कम करेंगे।' गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि उनकी सरकार बनी तो सरकारी खर्च में कटौती की जाएगी और इसके लिए 'डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिसिएंशी' (DOGE) नामक विभाग बनाया जाएगा। ट्रंप ने इस विभाग का प्रमुख एलन मस्क को बनाने का एलान किया है। यही वजह है कि एलन मस्क भी खर्च में कटौती जैसा बड़ा वादा कर रहे हैं। न्यूयॉर्क की रैली के दौरान मस्क से पूछा गया कि वह संघीय बजट में कितनी कटौती कर सकते हैं, तो इस पर मस्क ने कहा कि करीब दो खरब डॉलर की।
विज्ञापन


कटौती से खुद मस्क को हो सकता है नुकसान
एलन मस्क ने बजट में बड़ी कटौती का एलान तो कर दिया है, लेकिन आलोचकों का कहना है कि इस एलान से खुद मस्क का नुकसान हो सकता है। दरअसल एलन मस्क की कंपनियों टेस्ला इंक और स्पेसएक्स, उन कंपनियों में शुमार हैं, जिन्हें अमेरिका की सरकार ने संघीय अनुबंध दिया है। इसके तहत इन कंपनियों को अमेरिका की सरकार करोड़ों डॉलर की मदद देती है। अब चूंकि मस्क बजट में दो खरब डॉलर की कटौती का एलान कर चुके हैं तो इसका असर कंपनियों को मिलने वाली सरकारी फंडिंग पर भी हो सकता है। गौरतलब है कि अमेरिका का सालाना बजट करीब 6.75 खरब डॉलर का है और मस्क ने इसके दो तिहाई बजट यानी करीब 2 खरब डॉलर की कटौती का बड़ा एलान कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने संबोधन में कई कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू कर आम जनता को वित्तीय मदद देने का एलान किया है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अगर सरकार बजट में बड़ी कटौती करती है तो इससे घाटा बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed