फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk on US lawmaker Alexandria ocasia cortez, Stop hitting on me, after 'billionaire with ego problem' tweet

ट्विटर पर फिर भिड़े मस्क: अमेरिकी महिला सांसद से लिया पंगा, बोले- मुझ पर मरना बंद करो, मुझे शर्म आ रही है 

Sun, 01 May 2022 03:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 01 May 2022 03:29 PM IST
सार

अभी ट्विटर खरीदने की खबरों पर विराम नहीं लगा था कि अब मस्क अमेरिकी महिला सांसद से ही ट्विटर पर भिड़ गए हैं।

विज्ञापन
Elon Musk on US lawmaker Alexandria ocasia cortez, Stop hitting on me, after 'billionaire with ego problem' tweet
एलन मस्क- अलेक्जेंड्रिया ओकासियो - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की विवादों से घिरे रहने की आदत सी हो गई है। हर दिन वह कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जिससे वह सुर्खियों में छा जाते हैं। अभी ट्विटर खरीदने की खबरों पर विराम नहीं लगा था कि अब मस्क अमेरिकी महिला सांसद से ही ट्विटर पर भिड़ गए हैं। यहां तक कि मस्क ने ट्विटर पर लिखा, मुझ पर मरना बंद करो। 

विज्ञापन


क्या है विवाद का कारण?
अमेरिकी कांग्रेस सदस्य अलेक्जेंड्रिया ओकासियो ने 30 अप्रैल को ट्विटर पर एक ट्वीट किया था। भले ही इस ट्वीट में उन्होंने एलन मस्क का सीधे तौर पर नाम न लिया हो, लेकिन उनके इशारे पर मस्क ही थे। उन्होंने लिखा, मैं थक चुकी हूं इस बारे में सोच कर कि एक अहंकारी अरबपति के कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के नियंत्रण की वजह से नफरत भड़क रही है।
विज्ञापन


मस्क ने क्या कहा?
अलेक्जेंड्रिया ओकासियो के ट्वीट के बाद मस्क ने कहा, मुझ पर मरना बंद करो। मुझे शर्म आ रही है। इसके बाद अमेरिकी सांसद ने लिखा कि वह उनके बारे में बात नहीं कर रहीं थीं। वह मार्क जुकरबर्ग के बारे में बात  कर रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed