फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk is working as a special government employee in the Trump administration World News In Hindi

US: मस्क को लेकर डेमोक्रेट्स के विरोध के बीच व्हाइट हाउस का बड़ा बयान, कहा- वे विशेष सरकारी कर्मचारी

Tue, 04 Feb 2025 02:17 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 04 Feb 2025 02:17 AM IST
सार

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि एलन मस्क राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं। इसका मतलब है कि मस्क ट्रंप प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन वे कुछ ऐसे नियमों से बच रहे हैं।

विज्ञापन
Elon Musk is working as a special government employee in the Trump administration World News In Hindi
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में एलन मस्क की भूमिका से पूरी दुनिया अवगत है। इसी बीच व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि एलन मस्क राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं। इसका मतलब है कि मस्क प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन वे कुछ ऐसे नियमों से बच रहे हैं जो सामान्य सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू होते हैं। 
विज्ञापन


मस्क की ताकत से डेमोक्रेट्स में नाराजगी
ट्रंप प्रशासन में मस्क की भूमिका को लेकर डेमोक्रेट्स में विरोध बढ़ गया है। अधिकारी ने बताया कि डेमोक्रेट्स को डर है कि मस्क बिना किसी जवाबदेही के सरकार में अधिक ताकत पा रहे हैं और यह भी कि वे नियमों का उल्लंघन कर सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि विशेष सरकारी कर्मचारियों को आमतौर पर 130 दिनों तक के लिए नियुक्त किया जाता है, लेकिन यह अभी साफ नहीं है कि मस्क पर नैतिक और वित्तीय नियम कैसे लागू होंगे, खासकर क्योंकि उनकी कंपनी स्पेसएक्स को सरकारी अनुबंधों से अरबों डॉलर मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के अधिकारी ने की पुष्टि
मामले में व्हाइट हाउस के अधिकारी ने यह भी बताया कि मस्क को व्हाइट हाउस में एक सरकारी ईमेल और ऑफिस भी मिला हुआ है। ट्रंप ने मस्क को संघीय सरकार को छोटा करने के लिए खास अधिकार दिए हैं, जिससे मस्क को कई विभागों में बदलाव करने की अनुमति मिली है। 

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के मुख्यालय को अचानक बंद कर दिया गया और मस्क की टीम को ट्रेजरी विभाग के संवेदनशील भुगतान प्रणालियों तक पहुंच भी मिल गई है। साथ ही अधिकारी ने यह भी बताया कि मस्क को उनके काम के लिए कोई वेतन नहीं मिलता। इसी वजह से उन्हें वित्तीय रिपोर्ट भी नहीं देनी पड़ती।


ट्रंप ने मस्क के काम को सराहा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार शाम को वाशिंगटन लौटने के बाद एलन मस्क के काम को सराहा। ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि एलन अच्छा काम कर रहे हैं। वह खर्चों को घटाने में माहिर हैं। उन्होंने यह भी कहा, कभी-कभी हम उनसे सहमत नहीं होते और वह जिस दिशा में जाना चाहते हैं, वहां हम नहीं जाते, लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed