फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk did not mislead investors with his 2018 tweet

Elon Musk: मस्क ने 2018 के ट्वीट से नहीं किया निवेशकों को गुमराह, अमेरिकी ज्यूरी ने सुनाया फैसला

Sun, 05 Feb 2023 01:50 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सान फ्रांसिस्को।
एजेंसी, सान फ्रांसिस्को। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 05 Feb 2023 01:50 AM IST
सार

मस्क के लिए यह एक बड़ी जीत की तरह है, जो अदालती कार्यवाही के दौरान करीब आठ घंटे मौजूद रहे और अगस्त 2018 के अपने ट्वीट को लेकर बचाव में दलीलें दीं।
 

विज्ञापन
Elon Musk did not mislead investors with his 2018 tweet
elon musk - फोटो : Twitter

विस्तार

अमेरिका की एक ज्यूरी ने अपने फैसले में कहा है कि एलन मस्क ने 2018 में इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के बारे में एक प्रस्तावित समझौते को लेकर ट्वीट करके निवेशकों को गुमराह नहीं किया था। यह मामला मस्क के दो ट्वीट से संबंधित है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैंने टेस्ला को खरीदने के लिए पर्याप्त वित्त का इंतजाम कर लिया है। हालांकि, इस सौदे को कभी अमल में नहीं लाया जा सका।

विज्ञापन


इसके बाद, टेस्ला के शेयर धारकों ने मस्क पर यह कहते हुए मुकदमा कर दिया था कि उनके ट्वीट से उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है। तीन सप्ताह की सुनवाई के अंत में करीब दो घंटे तक विचार-विमर्श करने के बाद नौ सदस्यीय ज्यूरी ने अपना फैसला सुनाया। मस्क के लिए यह एक बड़ी जीत की तरह है, जो अदालती कार्यवाही के दौरान करीब आठ घंटे मौजूद रहे और अगस्त 2018 के अपने ट्वीट को लेकर बचाव में दलीलें दीं।
विज्ञापन


हालांकि, मस्क (51) फैसला सुनाए जाने के वक्त मौजूद नहीं थे, लेकिन वह शुक्रवार को दलीलें खत्म किए जाने के दौरान अचानक पहुंच गए थे, जो उनकी एक अलग ही छवि पेश करता है। फैसले के तुरंत बाद मस्क ने ट्वीट किया, भगवान का शुक्र है। आखिरकार न्याय की जीत हुई। उनके वकील ने दलील दी थी कि 2018 का ट्वीट तकनीकी रूप से गलत था, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि किसी के साथ धोखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed