फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk commented on Senator Bernie Sanders's tweet about tax 'I keep forgetting that you’re still alive'

अमेरिका: 'मैं भूल जाता हूं कि तुम अभी जिंदा हो', 80 साल के सांसद पर एलन मस्क का तंज, जानें क्या रही वजह

Mon, 15 Nov 2021 08:01 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 15 Nov 2021 08:01 AM IST
सार

अमेरिकी सांसद बर्नी सैंडर्स ने ट्वीट किया कि अमीरों को अपने हिस्से का टैक्स चुकाना चाहिए। इसके जवाब में ही एलन मस्क ने विवादित ट्वीट कर मुसीबत मोल ले ली। 

 

विज्ञापन
Elon Musk commented on Senator Bernie Sanders's tweet about tax 'I keep forgetting that you’re still alive'
Bernie Sanders- Elon Musk - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला चीफ एलन मस्क रविवार को एक और विवादित ट्वीट में उलझ गए। अमेरिकी सांसद बर्नी सैंडर्स द्वारा टैक्स की ऊपर किए गए एक ट्वीट में उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने 80 वर्षीय सैंडर्स को लिखा- 'मैं भूल जाता हूं कि तुम अभी भी जिंदा हो।'

विज्ञापन


ट्विटर पर उनकी विवादित टिप्पणी ने एक बार फिर से टेस्ला चीफ को मुसीबत में डाल दिया है। इस ट्वीट के बाद सैंडर्स की पूर्व कर्मचारी और कार्यकर्ता मेलिसा बर्न ने लिखा- 'टेस्ला मत खरीदिए, एक गाली देने वाले शख्स को इनाम मत दीजिए।' 
विज्ञापन


इस ट्वीट से शुरू हुआ विवाद 
दरअसल, अमेरिकी सांसद सैंडर्स ने अपने ट्विटर पर लिखा कि हम मांग करते हैं कि अमीर लोग अपने हिस्से के टैक्स का भुगतान करें। 

मस्क ने बेचे सात मिलियन के शेयर 
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने टैक्स चुकाने के लिए इसी सप्ताह अपने लगभग सात मिलियन के शेयर बेच दिए हैं। उन्होंने शेयर बेचने से पहले ट्विटर पर एक पोल भी आयोजित किया था, इसमें अपने फालोअर्स से पूछा था कि क्या उन्हें और शेयर बेच देने चाहिए?
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सांसद से पूछा क्या और शेयर बेचूं, बर्नी?
अमेरिकी सांसद बर्नी सैंडर्स के टैक्स के ऊपर किए गए ट्विट के बाद टेस्ला चीफ ने विवादित ट्वीट तो किया ही, साथ ही उन्होंने लिखा कि बर्नी, आप क्या चाहते हैं कि मैं अपने और शेयर बेचूं? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed