फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk challenges Russia President Vladimir Putin to a fight for Ukraine news and updates

एलन मस्क की व्लादिमीर पुतिन को चुनौती: 'दम हो तो मेरा मुकाबला करो, दांव पर यूक्रेन रहेगा, लेकिन तुम में हिम्मत नहीं'

Mon, 14 Mar 2022 06:55 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 14 Mar 2022 06:55 PM IST
सार

गौरतलब है कि एलन मस्क लगातार यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्वीट करते रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस युद्ध में अहम भूमिका निभाते हुए यूक्रेन को स्टारलिंक सैटेलाइट की मदद से इंटरनेट पहुंचाया था।

विज्ञापन
Elon Musk challenges Russia President Vladimir Putin to a fight for Ukraine news and updates
टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस की तरफ से यूक्रेन पर बर्बर हमलों का सिलसिला जारी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना ने अब नागरिक ठिकानों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अकेले मारियूपोल में अब तक दो हजार से ज्यादा आम नागरिकों के मारे जाने से जुड़े दावे सामने आ चुके हैं। इस बीच यूक्रेन को लगातार अपने स्टारलिंक नेटवर्क के जरिए इंटरनेट मुहैया कराने वाले एलन मस्क का भी गुस्सा फूटा है। उन्होंने सोमवार को एक के बाद एक ट्वीट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमने-सामने की लड़ाई की चुनौती दे दी। इतना ही नहीं उन्होंने पुतिन को कायर तक करार दे दिया। 
विज्ञापन


क्या बोले एलन मस्क?
इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट्स में पुतिन को को यूक्रेन पर बम बरसाने के लिए घेरा। उन्होंने कहा, "मैं पुतिन को आमने-सामने लड़ाई की चुनौती देता हूं। दांव पर यूक्रेन होगा।" मस्क ने इसमें पुतिन का नाम रूसी भाषा में लिखा, जबकि यूक्रेन का नाम यूक्रेनी में ही लिखा। 
विज्ञापन


अपने अगले ट्वीट में मस्क ने रूसी भाषा में कहा, "क्या तुम लड़ाई के लिए तैयार हो?" इस ट्वीट में मस्क ने रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन को भी टैग किया। इसी ट्वीट पर जब एक यूजर ने लिखा कि रूसी राष्ट्रपति कोई भी लड़ाई आसानी से जीत जाएंगे तो मस्क ने जवाब में कहा, "अगर पुतिन इतनी आसानी से पश्चिम को अपमानित कर सकते हैं, तो मेरी चुनौती स्वीकारनी चाहिए, लेकिन वे ऐसा करेंगे नहीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन को लगातार मदद पहुंचा रहे हैं मस्क
गौरतलब है कि एलन मस्क लगातार यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्वीट करते रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस युद्ध में अहम भूमिका निभाते हुए यूक्रेन को स्टारलिंक सैटेलाइट की मदद से इंटरनेट पहुंचाया था। इसके अलावा वे अलग-अलग मौकों पर सोशल मीडिया के जरिए रूसी अधिकारियों को ट्रोल करते भी नजर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed