फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Eliminate Taliban from any seat in the United Nations

Taliban Afghanistan: अमेरिकी सांसदों की मांग, संयुक्त राष्ट्र में किसी भी सीट से तालिबान को करें बाहर

Sat, 30 Jul 2022 02:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 30 Jul 2022 02:03 AM IST
सार

Taliban Afghanistan: चारों सीनेटरों ने गुटेरस से कहा कि यूएन के पास सार्थक कार्रवाई का मौका है जिसमें वह दुनिया को स्पष्ट संदेश देगा कि यदि तालिबान अफगान महिलाओं और लड़कियों के मानवाधिकारों को मिटाना चाहता है तो हम उसके साथ खड़े नहीं होंगे।

विज्ञापन
Eliminate Taliban from any seat in the United Nations
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

Taliban Afghanistan: अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व में लगातार बढ़ती पाबंदियों और मानवाधिकारों की हनन पर अमेरिकी सीनेटरों ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि तालिबान को यूएन की किसी भी सीट से बाहर किया जाए। चार अमेरिकी सीनेटरों रॉबर्ट मेनेंडेज, जेम्स ई. रिस्क, जीन शाहीन और जॉनी के. अर्न्स्ट ने इस बाबत संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस को पत्र लिखकर अफगानिस्तान में मानवाधिकार हनने पर चिंता जताई।

विज्ञापन


चारों सीनेटरों ने गुटेरस से कहा कि संयुक्त राष्ट्र को अफगानिस्तान में मानवाधिकार की रक्षा में सार्थक कार्रवाई करना चाहिए। खामा प्रेस के अनुसार, सीनेटरों ने कहा, हमारा आग्रह है कि तालिबान को यूएन में अफगानिस्तान के लिए राजनयिक प्रतिनिधित्व निर्धारित करने के लिए होने वाली क्रेडेंशियल्स समिति की इस सितंबर में होने जा रही बैठक में एक भी सीट न मिले। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यूएन के पास सार्थक कार्रवाई का मौका है जिसमें वह दुनिया को स्पष्ट संदेश देगा कि यदि तालिबान अफगान महिलाओं और लड़कियों के मानवाधिकारों को मिटाना चाहता है तो हम उसके साथ खड़े नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान (Afghanistan) में मानवाधिकारों का हनन बढ़ा
मानवाधिकार निगरानी समह (एचआरडब्ल्यू) ने कई बार कहा है कि अफगानिस्तान में मानवाधिकारों का हनन बढ़ा है। तालिबान (Taliban) ने हर बार मानवाधिकारों के उल्लंघन के दावों को खारिज किया है और कहा है कि अफगानिस्तान (Afghanistan) में सत्ता में आने के बाद से ऐसा कोई काम नहीं हुआ जिसे मानवाधिकार हनन की श्रेणी में रखा जाए। हालांकि महिला शिक्षा, सार्वजनिक प्रताड़ना के कई मामले देश में बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed