फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elderly extradited to England in 17 year old case appears in Pak court prisoner death in singapore

Crime: 17 साल पुराने केस में इंग्लैंड प्रत्यर्पित पाक बुजुर्ग की कोर्ट में पेशी; सिंगापुर में कैदी की मौत

Thu, 13 Apr 2023 07:53 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 13 Apr 2023 07:53 PM IST
सार

क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के अधिकारी जोआन जकीमेक ने बताया कि खान के खिलाफ हत्या, डकैती, एक बंदूक रखने के दो मामलों और प्रतिबंधित हथियार रखने के दो मामलों में वारंट जारी कर कोर्ट में पेश किया गया है। 2020 में पिरान को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Elderly extradited to England in 17 year old case appears in Pak court prisoner death in singapore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के एक 74 साल के नागरिक को 17 साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट में पेश किया गया। पाकिस्तानी युवक पर 17 साल पहले एक महिला पुलिसकर्मी की हत्या का आरोप है। आरोपी को इसी हफ्ते पाकिस्तान से बुलाया गया था। 18 नवंबर 2005 को ब्रैडफोर्ड में महिला पीसी शेरेन बेशेनिव्स्की की हत्या के लिए पिरान डिट्टा खान को आरोपी बनाया गया था। खान मंगलवार को पाकिस्तान से इंग्लैंड पहुंचा, जिसे गुरुवार को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। 

विज्ञापन

2020 में पिरान पाकिस्तान में गिरफ्तार 

क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के अधिकारी जोआन जकीमेक ने बताया कि खान के खिलाफ हत्या, डकैती, एक बंदूक रखने के दो मामलों और प्रतिबंधित हथियार रखने के दो मामलों में वारंट जारी कर कोर्ट में पेश किया गया है। 2020 में पिरान को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से हमारे अधिकारी लगातार पाकिस्तान के संपर्क में थे, ताकि हम पिरान को इंग्लैंड के कोर्ट में पेश कर सकें। 

विज्ञापन

नकदी लूटते समय की हत्या

वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस फेडरेशन के अध्यक्ष क्रेग निकोल्स ने बताया कि नवंबर 2005 में ब्रैडफोर्ड में एक ट्रैवल एजेंट के मालिक मोहम्मद यूसुफ से बड़ी संख्या में नकदी लूट रहा था। तभी पीसी बेशेनिवस्की ने रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक ने खान ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।  खान पर एक मैक-10 मशीन गन और एक 9 एमएम हैंडगन रखने का भी आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां की हत्या के आरोपी की मौत

इसके अलावा, सिंगापुर में मां की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल के एक युवक को आजीवन कारावास की सजा मिली थी। 41 साल के सुजय सोलोमन ने ब्लड कैंसर के कारण 2022 में दम तोड़ दिया था। सिंगापुर के लोकल मीडिया के मुताबिक, 8 सितंबर 2022 को ब्लड कैंसर के कारण सुजय सोलोमन के कई अंग फेल हो गए, इस वजह से उनकी मौत हो गई। मेडिकल के अनुसार, सुजय में सिज़ोफ्रेनिया, विटामिन बी 12 की कमी थी। शरीर के अंगों में तालमेल न होने के कारण सुजय ने दम तोड़ दिया।

चांगी जेल में था आरोपी

सुजय ने 2012 में अपनी मां के गर्दन में पहले एक चाकू घोंपा फिर दूसरा चाकू घोंपा फिर तीसरे चाकू से मां का गला ही काट दिया। 11 अगस्त 2015 को गैर इरादतन हत्या का आरोपी माना गया। उसे चांगी जेल में रखा था। 2022 में बीमार होने के कारण सुजय को चांगी जनरल अस्पताल लाया गया। यहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। वह सेप्टिक सदमे में था। 6 सितंबर 2022 को अस्पताल ने चांगी जेल को उसके अधिक गंभीर होने की जानकारी दी। इसके दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed