{"_id":"6345d8051de03c3f8f74a138","slug":"ekal-vidyalaya-appoints-qualcomm-subra-dravid-as-new-president-of-us-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: एकल विद्यालय में क्वालकॉम के सुब्रा द्रविड़ होंगे अमेरिकी शाखा के नए अध्यक्ष","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: एकल विद्यालय में क्वालकॉम के सुब्रा द्रविड़ होंगे अमेरिकी शाखा के नए अध्यक्ष
Wed, 12 Oct 2022 02:24 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 12 Oct 2022 02:24 AM IST
सार
एकल विद्यालय वर्तमान में 78,000 स्कूल चला रहा है जो भारत के ग्रामीण-आदिवासी हिस्सों में हर साल 21 लाख छात्रों को शिक्षित करते हैं।
विज्ञापन
सुब्रा द्रविड़
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
भारत के ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में अग्रणी शिक्षा प्रणाली के लिए मशहूर एकल विद्यालय ने क्वालकॉम कंपनी के डॉ सुब्रा द्रविड़ को अपनी अमेरिकी शाखा का प्रमुख नियुक्त किया है। एकल विद्यालय के मुताबिक, यह कदम प्राथमिक शिक्षा को ‘स्लेट से लेकर टैबलेट’ के नए चरण में ले जाएगा।
विज्ञापन
संगठन ने कहा, एकल क्वालकॉम के प्रौद्योगिकी प्रभाग के उपाध्यक्ष डॉ सुब्रा द्रविड़ को एकल-यूएसए के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करके प्रौद्योगिकी-संचालित एक नए युग की शुरुआत कर रहा है। डॉ. सुब्रा द्रविड़ ने सुरेश अय्यर की जगह ली है। इस संबंध में शिकागो में एकल विद्यालय फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में निर्णय लिया गया था। एकल वर्तमान में 78,000 स्कूल चला रहा है जो भारत के ग्रामीण-आदिवासी हिस्सों में हर साल 21 लाख छात्रों को शिक्षित करते हैं।
विज्ञापन
शिक्षा प्रणाली को बदलना चाहते हैं द्रविड़
द्रविड़ शिक्षा प्रणाली को बदलने, शिक्षकों को प्रशिक्षित करने, व्यावसायिक कौशल बढ़ाने और एकल की पहुंच का विस्तार करना चाहते हैं। इसके लिए टैबलेट और कंप्यूटर से लैस डिजिटल तकनीक उनकी पहली पसंद है।
विज्ञापन