{"_id":"648744ac31d80f56f905ec45","slug":"eight-people-including-three-children-die-in-car-accident-in-nepal-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Accident: नेपाल में सड़क से नीचे गिरी कार, तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal Accident: नेपाल में सड़क से नीचे गिरी कार, तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत
Mon, 12 Jun 2023 09:54 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Jun 2023 09:54 PM IST
सार
अस्पताल की कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक प्रमिला खनाल ने कहा कि अस्पताल लाए गए सभी आठ पीड़ितों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
Nepal Accident
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के प्यूथान जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क से नीचे उतर गई, कार के पलटने से तीन बच्चों सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। मरनेवालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं जो प्रसिद्ध पहाड़ी चोटी स्वर्गद्वारी मंदिर से लौट रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे, वह भिंगरी के पास सड़क से नीचे गिर गई। पुलिस ने कहा कि यात्री वाहन के अंदर फंस गए थे और अधिकारियों ने उन्हें निकालने के लिए खुदाई भी की गई। प्यूथन जिला अस्पताल की कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक प्रमिला खनाल ने कहा कि अस्पताल लाए गए सभी आठ पीड़ितों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
काठमांडू पोस्ट के मुताबिक पुलिस ने मृतक चालक की पहचान लमही नगर पालिका-5 निवासी तारा बहादुर कुमल (49) के रूप में की है। वहीं हादसे में 35 वर्षीय सरिता शर्मा पोखरेल और उनके 14 साल के दो बेटों की भी मौत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्य तीन पीड़ितों की पहचान 40 वर्षीय गोविंदा शाह, उनकी पत्नी राधा शाह और उनके नौ वर्षीय बेटे के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि आठवें पीड़ित नाबालिग की पहचान करने की प्रक्रिया अभी चल रही है। नेपाल में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं और यह खराब रखरखाव वाली सड़कों के कारण होती हैं।