फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Eight Pakistani workers killed in Iran’s Sistan-Baluchestan province Know all about it

Iran: कार्यशाला में घुसकर हाथ-पैर बांधे फिर अंधाधुंध की गोलीबारी; ईरान में आठ पाकिस्तानी कर्मचारियों की हत्या

Sun, 13 Apr 2025 11:03 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/तेहरान Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 13 Apr 2025 11:03 AM IST
सार

प्रतिबंधित बलूचिस्तान नेशनल आर्मी (बीएनए) के प्रवक्ता ने आठ पाकिस्तानियों की हत्या की जिम्मेदारी ली। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि ईरानी पुलिस घटना की जांच कर रही है। सिस्तान बलूचिस्तान में यह दूसरी ऐसी घटना है।

विज्ञापन
Eight Pakistani workers killed in Iran’s Sistan-Baluchestan province Know all about it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के आठ कामगारों की बेरहमी से हत्या कर दी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने डॉन अखबार की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बर्बर वारदात शनिवार को मेहरिस्तान जिले के एक गांव में हुई। 

विज्ञापन


ईरानी अधिकारियों ने पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या की वारदात की पुष्टि भी कर दी है। मृतक बहावलपुर के रहने वाले थे और एक कार मरम्मत की दुकान पर काम करते थे।  ईरानी अधिकारियों ने बताया कि मारे गए सभी आठ पाकिस्तानी दक्षिणी पंजाब के बहावलपुर शहर के थे। वे एक कार्यशाला में रह रहे थे, जहां वे कारों की डेंटिंग, पॉलिश, पेंटिंग और मरम्मत का काम करते थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दुबई लिंक के बाद अब तहव्वुर राणा के वॉयस सैंपल लेने की तैयारी, NIA को जाना पड़ सकता है कोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात हथियारबंद लोग रात में कार्यशाला में घुस आए और उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी की और उन्हें मार डाला। हमलावर आठ पाकिस्तानी कामगारों की हत्या करने के बाद वहां से भाग निकले। दुखद घटना की सूचना मिलने के बाद ईरानी पुलिस मौके पर पहुंची। 

बीएनए ने ली जिम्मेदारी
प्रतिबंधित बलूचिस्तान नेशनल आर्मी (बीएनए) के प्रवक्ता ने आठ पाकिस्तानियों की हत्या की जिम्मेदारी ली। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि ईरानी पुलिस घटना की जांच कर रही है। सिस्तान बलूचिस्तान में यह दूसरी ऐसी घटना थी। पिछले साल जनवरी में हथियारबंद लोगों ने सरवन शहर में नौ पाकिस्तानियों की हत्या कर दी थी, जो ईरान में मोटर मैकेनिक के तौर पर काम कर रहे थे और एक वर्कशॉप में रह रहे थे।


यह भी पढ़ें- मुंह का कैंसर...इलाज के बाद भी 63% लोग नहीं जी पाते पांच साल, ग्रामीण इलाकों में ज्यादा जोखिम

पाकिस्तान और ईरान के बीच तनाव की वजह क्या?
पाकिस्तान और ईरान के स्थानीय समूह बलूचिस्तान में आजादी के लिए दशकों से चल रहे संघर्ष का हिस्सा हैं। पिछले साल जनवरी में ईरान ने पाकिस्तान पर हमला किया था। पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरानी क्षेत्र में मिसाइल हमला किया, जिससे सीमा पर तनाव बढ़ गया था। ईरान ने दावा किया कि वह ईरान के खिलाफ सक्रिय आतंकवादी समूह जैश अल-अदल को निशाना बना रहा था, जबकि पाकिस्तान ने कहा कि वह ईरान के अंदर दो आतंकवादी समूहों बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) के ठिकानों को निशाना बना रहा था। पाकिस्तान का बलूचिस्तान लंबे समय से उग्रवाद और अशांति से जूझ रहा है।

पाकिस्तान में आबकारी पुलिस के मोबाइल दस्ते पर हमला, चार की मौत
इस बीच  पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने आबकारी पुलिस के मोबाइल दस्ते पर गोलीबारी की, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर समेत चार लोगों की मौत हो गई। बंदूकों ने नौशेरा जिले के तारू जब्बा में मुख्य जीटी रोड पर आबकारी पुलिस के मोबाइल दस्ते को निशाना बनाया। गोलीबारी में एक सब-इंस्पेक्टर, दो कांस्टेबल और एक गोताखोर समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed