फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Eid 2020 prayer in Mecca and Medina Imam offered prayers alone, other mosques of the country remained closed

ईद पर मक्का और मदीना में इमाम ने पढ़ी अकेले नमाज, बंद रहीं देश की अन्य मस्जिदें

Sun, 24 May 2020 02:21 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 24 May 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Eid 2020 prayer in Mecca and Medina Imam offered prayers alone, other mosques of the country remained closed
मक्का में ईद की नमाज - फोटो : Twitter

सऊदी अरब समेत मध्यपूर्व के ज्यादातर मुस्लिम देशों में ईद-उल-फित्र रविवार को मनाया जा रहा है। इस दौरान मक्का और मदीना में इमाम ने अकेले नमाज पढ़ी। हालांकि, कोरोना वायरस के मद्देनजर इन देशों में ईद के दिन कर्फ्यू लागू किया गया है। साथ ही मस्जिदों को भी बंद रखा गया है। 

विज्ञापन


सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर रमजान के आखिरी जुमे के दिन भी मस्जिदों को बंद रखा गया। इस दौरान मक्का और मदीना में भी मस्जिदों में सिर्फ इमाम ने नमाज पढ़ी। 
विज्ञापन



सऊदी अरब के सरकारी टीवी चैनल पर देश के इस्लामी मामलों के मंत्री अब्दुल लतीफ अल-शेख ने मस्जिदों में नमाज नहीं पढ़े जाने के निर्देश दिए। ईद को देखते हुए तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने देश में ईद की छुट्टियों के दौरान 23 से 26 मई तक चार दिन राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लागू किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब में लागू कर्फ्यू में मक्का और मदीना के पवित्र शहरों में लोगों को केवल भोजन और दवा खरीदने की इजाजत दी गई है। इसके अलावा दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया ने भी ईद के दिन लोगों को घरों से निकलने और एक जगह इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी। राष्ट्रपति जोको विडोडो ने मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद कहा कि सामाजिक दूरी के नियमों में रियायत नहीं बरती जा सकती है। 

वहीं, जॉर्डन में ईद से एक दिन पहले ही सरकार ने लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन बाकी दिन लोगों को अपने वाहन से कहीं भी आने-जाने की अनुमति प्रदान की। दूसरी तरफ, कतर ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए कई नए नियमों की घोषणा की है, जिसमें 30 मई तक अधिकांश व्यावसायिक गतिविधियों को निलंबित रखा गया है। 

इससे पहले, मदीना की मस्जिद के इमाम शेख अब्दुल बारी अल-थुबैती ने अपने जुमे के भाषण के दौरान एलान किया था कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए सभी मुस्लिम लोग घरों पर ही नमाज अदा करें। 


यूएई में दुबई सरकार के मीडिया ऑफिस ने ट्विटर पर मस्जिदों के बंद रहने की सूचना दी और कहा कि इस बार ईद के दौरान लोगों को मिलने जुलने और बच्चों को ईदी या तोहफे देने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed