{"_id":"652422dfd1d090c8c4060655","slug":"egyptian-intelligence-official-said-israel-always-ignored-warnings-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas Conflict: क्या यह गलती इस्राइल को पड़ गई भारी, आखिर खतरा भांपने में कहां चूक गई नेतन्याहू सरकार?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Hamas Conflict: क्या यह गलती इस्राइल को पड़ गई भारी, आखिर खतरा भांपने में कहां चूक गई नेतन्याहू सरकार?
Mon, 09 Oct 2023 09:31 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 09 Oct 2023 09:31 PM IST
सार
इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच मिस्र के खुफिया अधिकारी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही इस्राइल को चेतावनी दे दी थी।
विज्ञापन
इस्राइल पर दागे गए रॉकेट
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच मिस्र के खुफिया अधिकारी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस्राइल ने कुछ अनहोनी की बार-बार की चेतावनियों को नजरअंदाज किया। इस्राइल ने गाजा के बजाए वेस्ट बैंक पर ही सिर्फ ध्यान केंद्रित किया है। अधिकारी ने कहा कि मिस्र अक्सर इस्राइल और हमास के बीच मध्यस्थ का कार्य करता आया है। अधिकारी द्वारा किए गए दावे में कहा कि उन्होंने हमेशा गाजा से खतरे को कमतर आंका है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार वेस्ट बैंक के निवासियों के समर्थकों से बनी है, जिन्होंने पिछले 18 महीनों में हिंसा की बढ़ती लहर के मद्देनजर वहां सुरक्षा कार्रवाई की मांग की है।
मिस्र का दावा- हमने पहले ही दे दी थी चेतावनी
हमने उन्हें पहले ही चेतावनी दी थी कि कुछ बहुत जल्द बड़ा होने वाला है। लेकिन उन्होंने ऐसी चेतावनियों को हमेशा कम आंका। इसके अतिरिक्त, यनेट समाचार के अनुसार, मिस्र के खुफिया मंत्री जनरल अब्बास कामेल ने बड़े पैमाने पर हमले से केवल 10 दिन पहले नेतन्याहू को व्यक्तिगत रूप से फोन किया था कि गाजा पट्टी से कुछ हलचल होने वाली है। वहीं मिस्र के अधिकारियों ने बताया कि उस दौरान हम नेतन्याहू की उदासीनता को देखकर स्तब्ध थे।
विज्ञापन
क्या है मामला?
शनिवार को गाजा पट्टी स्थित आतंकी समूह हमास ने इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे। साथ ही इस्राइल की सीमा में लगे फेंसिंग को तोड़ बंदूकधारी शहर में घुस गए थे। जिसके बाद से ही इस्राइल और हमास के बीच लगातार स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आपसी युद्ध में इस्राइल में कम से कम 700 लोग मारे गए और 2,100 से अधिक घायल हुए। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजा पट्टी में इस्राइल के जवाबी हमले में लगभग 500 मौतें हुई हैं और 2,000 से अधिक घायल हुए हैं।