{"_id":"5e5fc0c98ebc3eeb707c2b1b","slug":"egypt-most-wanted-islamic-terrorist-hisham-ashmawi-hanged-till-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्र के सबसे खूंखार आतंकी अश्मावी को फांसी पर लटकाया गया, सुनाई गई थी दोहरी मौत की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मिस्र के सबसे खूंखार आतंकी अश्मावी को फांसी पर लटकाया गया, सुनाई गई थी दोहरी मौत की सजा
Wed, 04 Mar 2020 08:22 PM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 04 Mar 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : social media
मिस्र के सबसे खूंखार माने जाने वाले इस्लामी आतंकी हिशम अश्मावी को बुधवार सुबह फांसी दे दी गई। मिस्र की सेना के मुताबिक, अश्मावी को पूर्वी लीबिया के डेर्ना शहर से 2018 में पकड़ा गया था। वह सुरक्षा बलों पर बड़े हमले करवाने का दोषी पाया गया था। उसे दोहरी मौत की सजा सुनाई गई थी।
अश्मावी पहले मिस्र की ही स्पेशल फोर्स का अधिकारी था लेकिन वह बाद में अंसार बायत अल मकदिस आतंकी समूह से जुड़ गया और 2014 में इस्लामी स्टेट में शामिल हो गया। वह देश के सबसे खतरनाक आतंकियों में से एक था। नवंबर 2019 में मिस्र की सेना ने अश्मावी को कई आतंकी हमलों में शामिल होने का दोषी पाते हुए मौत की सजा सुनाई थी।