फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Egypt Coptic Church citing health officials says fire at Cairo church kills at least 41 people Updates

Cairo Church Fire: मिस्र में काहिरा की चर्च में आग लगने की खबर, 41 लोगों की मौत होने की आशंका

Sun, 14 Aug 2022 05:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 14 Aug 2022 05:55 PM IST
सार

आग इम्बाबा के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित अबू सेफीन चर्च में लगी। मौके पर पुलिस और बचाव दल मौजूद है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
Egypt Coptic Church citing health officials says fire at Cairo church kills at least 41 people Updates
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

मिस्र में एक चर्च में आग लगने से करीब 41 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि काहिरा की एक चर्च में आग लगने की घटना हुई है। हादसे में 41 लोगों की मौत होने की खबर है। मिस्र के कॉप्टिक चर्च ने स्वास्थ्य अधिकारियों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, आग इम्बाबा के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित अबू सेफीन चर्च में लगी। मौके पर पुलिस और बचाव दल मौजूद है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट हो सकता है। इस बीच राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से भी बयान जारी किया गया। बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी ने कॉप्टिक क्रिश्चियन पोप तावड्रोस द्वितीय के साथ फोन पर बात की है। उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed