फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Egypt condemns Israel's cutoff of aid to Gaza, says it's using 'starvation as weapon'

Israel: गाजा की मदद बंद करने के फैसले की मिस्र ने की निंदा, कहा- भुखमरी को हथियार बना रहा इस्राइल

Sun, 02 Mar 2025 07:29 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Mar 2025 07:29 PM IST
सार

Israel: मिस्र ने गाजा पट्टी को पहुंचने वाली मदद को रोकने के इस्राइल के फैसले की निंदा की और उस पर भूख को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इस्राइल ने गाजा में सभी सामान और आपूर्ति की प्रवेश को रोक दिया है और चेतावनी दी है कि अगर हमास नए प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करता है तो उसे परिणाम भुगतने होंगे।

विज्ञापन
Egypt condemns Israel's cutoff of aid to Gaza, says it's using 'starvation as weapon'
बद्र अब्देलअत्ती - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मिस्र ने गाजा पट्टी की पूर्ण घेराबंदी के इस्राइल के फैसले की निंदा की और उस पर भुखमरी को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलअत्ती ने रविवार को इस्राइल-हमास संघर्षविराम के अगले चरण को तत्काल लागू करने की मांग की। मिस्र चरमपंथी समूह के साथ प्रमुख मध्यस्थ के रूप में काम कर रहा है। 

विज्ञापन


मदद रोकना संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन: हमास
इस्राइल ने आज गाजा पट्टी में सभी सामान और आपूर्ति के प्रवेश को रोक दिया दिया और चेतावनी दी कि अगर हमास एक नए प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करता है तो उसे परिणाम भुगतने होंगे। वहीं, हमास ने इस्राइल पर मौजूद संघर्षविराम समझौते को तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि मदद बंद करने का उसका फैसला उस संघर्षविराम पर एक स्पष्ट हमला है, जो एक साल से अधिक समय की वार्ता के बाद जनवरी में लागू हुआ था। हालांकि, दोनों पक्षों ने संघर्षविराम खत्म होने की बात नहीं की। 
विज्ञापन

  
खत्म हुआ संघर्षविराम का पहला चरण
संघर्षविराम का पहले चरण शनिवार को समाप्त हुआ, जिसमें मानवीय मदद को बढ़ाना भी शामिल था। दोनों पक्षों को अभी दूसरे चरण पर बातचीत करनी है, जिसमें हमास को बचे हुए बंधकों को रिहा करना है औ इसके बदले इस्राइल को पीछे हटना है और एक स्थायी संघर्षविराम की ओर बढ़ना है। मिस्र ने घेराबंदी की निंदा की और इस्राइल पर भुखमरी को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। अब्देलअत्ती ने मौजूदा संघर्ष विराम समझौते के दूसरे चरण को तुरंत लागू करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने क्या कहा
वहीं, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मौजूदा संघर्षविराम समझौते के तहत अगर उनके देश को लगे कि वार्ता प्रभावी नहीं है, तो वह पहले चरण के बाद फिर से युद्ध शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा कि संघर्षविराम तब तक जारी रहेगा, जब तक हमास बंधकों को रिहा करता रहेगा। 


इस्राइल के फैसले पर अमेरिका ने नहीं की टिप्पणी
मदद रोकने के इस्राइल के फैसले पर अमेरिका ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। जब से संघर्षविराम लागू हुआ है, तबसे सैकड़ों मदद के ट्रक रोजाना गाजा में प्रवेश कर रहे थे। लेकिन निवासियों का कहना है कि रविवार को आपूर्ति बंद की खबर के साथ कीमतें दोगुनी हो गईं और लोग अधिक सामान एकत्र करने लगे। गाजा सिटी के निवासी सैयद अल-दैरी ने कहा, हर कोई चिंतित है। यह कोई जिंदगी नहीं है। जबालिया शरणार्थी शिविर में रहने वाली फैजा नासर ने कहा कि घेराबंदी पहले से परिस्थितियों को और खराब कर देगी। यहां अकाल और अराजकता होगी। सीमा को बंद करना एक जघन्य अपराध है। 


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed