फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Egypt: Built Rewards founder Ankur Jain and x WWE star Erica Hammond get married, many famous people were pres

Egypt: बिल्ट रिवार्ड्स संस्थापक अंकुर जैन और पूर्व WWE स्टार एरिका हैमंड ने की शादी, मौजूद रहे कई मशहूर लाेग

Sun, 28 Apr 2024 03:40 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sun, 28 Apr 2024 03:40 PM IST
सार

बिल्ट रिवार्ड्स के सीईओ अंकुर जैन ने 26 अप्रैल को ग्रेट स्फिंक्स के सामने पूर्व डब्लयू डब्ल्यू ई स्टार एरिका हैमंड से शादी कर ली है। शुक्रवार को दोनों ने मिस्र के ग्रेट पिरामिड के सामने एक दूसरे के साथ जन्म-जन्म तक रहने का वादा किया।
 

विज्ञापन
Egypt: Built Rewards founder Ankur Jain and x WWE star Erica Hammond get married, many famous people were pres
ankur jain and erika - फोटो : instagram @ankurjain

विस्तार

बिल्ट रिवार्ड्स के सीईओ अंकुर जैन ने 26 अप्रैल को ग्रेट स्फिंक्स के सामने पूर्व डब्लयू डब्ल्यू ई स्टार एरिका हैमंड से शादी कर ली है। शुक्रवार को दोनों ने मिस्र के ग्रेट पिरामिड के सामने एक दूसरे के साथ जन्म-जन्म तक रहने का वादा किया।
विज्ञापन


कैशबैक टेक कंपनी बिल्ट रिवार्ड्स के संस्थापक और सीईओ अंकुर जैन और पूर्व डब्लयू डब्ल्यू ई स्टार एरिका हैमंड ने शादी कर ली है। दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों ने एक नए अंदाज में अपने जीवन की नई पारी की शुरूआत की है। अंकुर जैन ने कहा कि हम न्यूयार्क वाले हैं, और परंपरागत तरीके से शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहते थे। हम चाहते थे कि हमारी शादी का आयोजन बिल्कुल नई जगह पर हो। जहां मेरे दोस्तों और रिश्तेदारों को भी एक नया एहसास हो।
विज्ञापन


बता दें इस शादी में न तो दुल्हन की परंपरागत एंट्री हुई, न ही शादी का केक काटा गया। अंकुर जैन ने कहा कि परंपरागत तरीके से शादी करते तो आप सबके भी फूलों पर 20 हजार से अधिक डॉलर खर्च करने पड़ जाते, जिसका कोई मतलब नहीं है। इसलिए हमने फैसला किया था कि हम अपनी शादी जश्न के साथ करेंगे, हमारी शादी में शामिल हुए लोगों को भी लगे कि वे नई दुनिया में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैमंड बताया कि मुझे इन सब के बारे में नहीं पता था, मैं बस अपनी शादी को अलग तरीके से करना चाहती थी। अंकुर जैन ने कहा कि आतिशबाजी इस पार्टी का सबसे यादगार पल था, मैं इस दौरान भावुक हो गया था।

बता दें मिस्र के पिरामिड के सामने शादी के बंधन में बंधने से पहले यह जोड़ा शादी में शामिल होने वाले रिश्तेदारों के आगमन को लेकर काफी परेशान रहा।

अपनी वेलकम पार्टी से पहले निजी मिस्र एयर उड़ान को दक्षिण अफ़्रीकी सरकार के हस्तक्षेप के कारण देरी का सामना करना पड़ा। उसके बाद मिस्र में अपने मेहमानों के आगमन के लिए दूल्हा और दुल्हन को घंटों समाधान करने में लगे रहे। लगभग तीन घंटे बाद उनका कार्यक्रम शुरू हुआ।


अंकुर जैन ने कहा कि सुबह 5 बजे तक पार्टी चलती रही। कार्यक्रम में बेली और फायर डांसर ने खूब मनोरजंन किया। इस पार्टी में स बैस और उनके पति, माइकल टर्चिन, रॉबिन थिक और उनकी पत्नी, लव गीरी, "शार्क टैंक" निवेशक केविन ओ'लेरी और उनकी पत्नी लिंडा, सेरेना केरिगन, कई राजनेता और प्रमुख व्यवसायी सहित कई लोग इस शादी में शामिल हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed