फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Egg thrown at French President Macron, watch this video

फ्रांस: फिर गुस्से का शिकार बने राष्ट्रपति मैक्रों, युवक ने फेंका अंडा, देखें वीडियो 

Mon, 27 Sep 2021 10:31 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Mon, 27 Sep 2021 10:31 PM IST
सार

मैक्रों लोगों के बीच से गुजर रहे थे, इसी बीच उन पर किसी ने अचानक अंडा फेंक दिया। जून माह में उन्हें एक युवक ने थप्पड़ मार दिया था।

विज्ञापन
Egg thrown at French President Macron, watch this video
इमैनुअल मैक्रों (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को एक बार फिर लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। एक शख्स ने उन पर अंडा फेंककर अपना विरोध जताया। घटना सोमवार को उस वक्त हुई जब मैक्रों फ्रेंच गैस्ट्रोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए लियॉन का दौरा कर रहे थे। घटना के बाद आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। 

विज्ञापन


वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी ने राष्ट्रपति मैक्रों के कंधे को निशाना बनाया लेकिन चूक गया। मैक्रों लोगों के बीच से गुजर रहे थे, इसी बीच उन पर किसी ने अचानक अंडा फेंक दिया। इस दौरान आरोपी 'लॉन्ग लिव रिवोल्यूशन' का नारा लगा रहा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस की मीडिया के अनुसार, घटना के तुरंत बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में राष्ट्रपति मैक्रों के कार्यालय से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि इसी साल जून माह में दक्षिणी फ्रांस दौरे के दौरान एक शख्स ने मैक्रों पर थप्पड़ मार दिया था। इस मामले में उस व्यक्ति को चार महीने जेल की सजा हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed