फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Economic growth slowed down in China after the covid19 pandemic

संकट: चीन पर दिखने लगा है महामारी का असर, दूसरी तिमाही में धड़ाम हुई अर्थव्यवस्था

Thu, 15 Jul 2021 07:02 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 15 Jul 2021 07:02 PM IST
सार

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की जीडीपी दूसरी तिमाही में वार्षिक आधार पर 7.9 फीसदी बढ़ी।

विज्ञापन
Economic growth slowed down in China after the covid19 pandemic
चीन का झंडा

विस्तार

कोरोना महामारी के बाद चीन में आर्थिक सुधार के बाद अब सुस्ती के संकेत दिखने लगे हैं, और वर्ष दर आधार पर पहली तिमाही में 18.3 फीसदी वृद्धि दर के मुकाबले दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.9 फीसदी की दर से बढ़ी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की जीडीपी दूसरी तिमाही में वार्षिक आधार पर 7.9 फीसदी बढ़ी। आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में तिमाही आधार पर अर्थव्यवस्था 1.3 फीसदी की दर से बढ़ी।
विज्ञापन


अन्य आर्थिक संकेतकों की बात करें तो पहली छमाही में औद्योगिक उत्पादन में 15.9 फीसदी और खुदरा बिक्री में 23 फीसदी की वार्षिक वृद्धि के साथ सुधार देखने को मिला था। सर्वेक्षण में शहरी बेरोजगारी दर जून में पांच फीसदी रही, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 0.7 फीसदी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनबीएस के आंकड़ों के अनुसार पहली छमाही में कुल 69.8 लाख नए शहरी रोजगार सृजित हुए, जो वार्षिक लक्ष्य का 63.5 फीसदी है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार चालू वर्ष की पहली छमाही में चीन की प्रति व्यक्ति व्यययोग्य आय सालाना आधार पर 12.6 फीसदी बढ़कर 17,642 युआन (लगभग 2,731 अमेरिकी डॉलर) हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed