{"_id":"5d5cd8728ebc3e6c7b26a2c5","slug":"easing-the-situation-said-french-minister-for-europe-and-foreign-affairs-to-qureshi-on-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर पर कुरैशी से बातचीत में फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री ने कहा, तनाव ना बढ़ाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कश्मीर पर कुरैशी से बातचीत में फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री ने कहा, तनाव ना बढ़ाएं
Wed, 21 Aug 2019 11:06 AM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
जीन-यवेस ली ड्रियन और शाह महमूद कुरैशी
- फोटो : ANI
फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-यवेस ली ड्रियन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मंगलवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान कुरैशी ने उनके सामने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया। ड्रियन ने फ्रांस की कश्मीर पर राय को दोहराते हुए कहा कि इस विवाद को हल करना अब दोनों देशों के ऊपर है, कि वह शांति के लिए द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से इस विवाद को सुलझाएं।
विज्ञापन
ये जानकारी फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी है।
ड्रियन ने दोनों देशों (भारत और पाकिस्तान) से संयम बरतने और स्थिति को हल करने को कहा है। फ्रांस ने दोनों देशों से कहा है कि जिस भी चीज से तनाव बढ़े दोनों देशों को उसी से बचना चाहिए।
विज्ञापन
French Ministry for Europe & Foreign Affairs Spokesperson: France makes a call to the parties for restraint, de-escalation, and easing the situation. It is essential to abstain from any measure likely to aggravate tensions.
— ANI (@ANI) August 21, 2019
विज्ञापन