{"_id":"5e6e77638ebc3ea7c878ddc8","slug":"earthquake-tremors-felt-in-nepal-loss-of-life-and-property-is-not-reported-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5 रही तीव्रता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5 रही तीव्रता
Mon, 16 Mar 2020 12:13 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
नेपाल में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर पांच तक आंकी गई। स्थानीय समयानुसार रात पौने नौ बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल के प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र पोखरा में रहा।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक समाचार लिखे जाने तक किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि पड़ोसी देश नेपाल में अप्रैल 2015 में आए विनाशकारी भूकंप में 9,000 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन