अमेरिका में हिली धरती: अलास्का में 8.2 तीव्रता का भूकंप, दहशत में आए लोग
अमेरिका के अलास्का में पेरीवल से 91 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण में तगड़े भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.2 रही है। फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के अलास्का पेनिनसुला में बुधवार रात भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में आ गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.2 बताई गई। ये झटके इतने तेज थे कि इनके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि, कुछ देर बाद सुनामी की चेतावनी वापस ले ली गई। झटकों के कारण भयानक तबाही की आशंका जताई गई है। फिलहाल, फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। भूकंप के बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
An earthquake measuring 8.2 on the Richter scale occurred 91 km east-southeast of Perryville in Alaska: USGS pic.twitter.com/NaZzwVBieC
— ANI (@ANI) July 29, 2021विज्ञापन
अमेरिकी जियॉलजिकल सर्वे ने रात 11:15 बजे सतह के 35 किलोमीटर नीचे था। इसका असर केंद्र से कहीं दूर तक हुआ है। यूएसजीएस के मुताबिक बाद में कम से कम दो और झटके आए हैं जिनकी तीव्रता 6.2 और 5.6 बताई गई है। पिछले सात दिन में इस इलाके के 100 मील के अंदर 3 की तीव्रता से ज्यादा का भूकंप नहीं आया है।
भूकंप के झटकों के बाद दक्षिण अलास्का, अलास्का के पेनिनसुला और एलेउटियन टापू पर सुनामी की चेतावनी दी गई है, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के पश्चिमी तट पर होने वाले नुकसान का आकलन किया जा रहा है।