{"_id":"5bd295a2bdec2267b36ab98d","slug":"earthquake-measuring-5-6-on-the-richter-scale-hit-japans-miyagi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.6","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.6
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान के होकायिदो द्वीप पर शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने इसकी जानकारी दी। इसके अलावा मियागी प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
भूकंप के ये झटके तड़के 3.36 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पूर्व में 40 किमी. की गहराई में बताया जा रहा है। हालांकि इसकी वजह से फिलहाल जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है और न ही सुनामी की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
इससे पहले पिछले महीने भी इसी जगह पर 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि भूस्खलन की घटनाओं के कारण कई घर धराशायी हो गए थे और लाखों घरों की बत्ती गुल हो गई थी।
विज्ञापन
इस भूकंप का केंद्र 40 किलोमीटर की गहराई में तोमाकोमाई शहर में था। मौसम विभाग ने उस समय भी भूकंप के कारण सुनामी की आशंका को नकार दिया था।
Earthquake measuring 5.6 on the Richter scale hit Japan's Hokkaido: USGS
— ANI (@ANI) October 26, 2018