फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake: Kurio region of Japan shaken by earthquake, five people injured, roof of many houses damaged

Earthquake: भूकंप के झटके से कांपा जापान का कुरियो क्षेत्र, पांच लोग घायल, कई घरों की छत को पहुंचा नुकसान

Sat, 13 May 2023 04:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 13 May 2023 04:07 PM IST
सार

2012 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि चिबा क्षेत्र पांच से ज्यादा तीव्रता की भूकंप को महसूस किया है। भूकंप की तीव्रता से तीन घरों की छत उड़कर नीचे गिर गई। वहीं कई इमारतों की खिड़कियों मे दरार आ गई। 

विज्ञापन
Earthquake: Kurio region of Japan shaken by earthquake, five people injured, roof of many houses damaged
Earthquake - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जापान के कुरियो क्षेत्र में शनिवार को 5.3 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जापान के कुरियो में बताया जाता है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का स्थान 29.995° उत्तर और 129.957° पूर्व की ओर था। 
विज्ञापन


भूकंप में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं दी गई है। इससे पहले 11 मई को 5.2 की तीव्रता से आए भूकंप में कई लोग घायल हो गए थे। 

जापानी मौसम एजेंसी और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार भूकंप के झटके चिबा प्रान्त और डाउनटाउन टोक्यो में भी महसूस किए गए। 

एजेंसी ने यह भी कहा कि सुबह 4:16 बजे पहला भूकंप जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर किसराज़ू में 7 और किमित्सु में 5 से नीचे दर्ज किया गया। चिबा प्रांत समेत टोक्यो के चियोडा क्षेत्रों में 4 दर्ज किया गया है। हालांकि, इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


जापानी मौसम एजेंसी ने तीव्रता पैमाना पांच से ऊपर होने पर बताया कि यहां कई लोगों को चलने में परेशानी हो सकती है। 2012 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि चिबा क्षेत्र पांच से ज्यादा तीव्रता की भूकंप को महसूस किया है। भूकंप की तीव्रता से तीन घरों की छत उड़कर नीचे गिर गई। वहीं कई इमारतों की खिड़कियों मे दरार आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिबा में पांच लोगों को मामूली चोटें आई है, जिसमें एक महिला अपने ही घर में गिर गई थी और वहीं एक सोते हुए व्यक्ति के ऊपर लैंप गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed